• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

उत्तर से दक्षिण तक बारिश का कहर, मौसम लेगा करवट – आज कहां बरसेगा कहर?

इन दिनों भारत के विभिन्न राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरे देश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

by Gulshan
May 31, 2025
in Latest News, देश, राष्ट्रीय
0
Weather Update Today
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो 31 मई 2025 को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है।

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 2 जून से 5 जून 2025 तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 31 मई से 1 जून के बीच हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Related posts

Delhi Traffic Alert

दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! आज रात से बदलेगा रूट, सफर से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

August 14, 2025
Kishtwar

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

August 14, 2025

महाराष्ट्र और गोवा में झमाझम बारिश

अगले सात दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से 30 मई से 1 जून के बीच असम और मेघालय के कई हिस्सों में तेज मूसलधार वर्षा हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ क्षेत्रों में भी 31 मई से 2 जून 2025 के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट! जानें 30 मई 2025 को आपके…

बिहार, झारखंड और केरल का हाल

पूर्वी और मध्य भारत के राज्य जैसे—बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़—में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। खासकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 31 मई से 2 जून तक हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, 1 जून को केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Tags: weather update today
Share196Tweet123Share49
Previous Post

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट! जानें 30 मई 2025 को आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट्स

Next Post

पाकिस्तान से सटे राज्यों में आज ‘ऑपरेशन शील्ड’ की दस्तक, होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अलर्ट पर प्रशासन

Gulshan

Gulshan

Next Post
Operation Shield 2025

पाकिस्तान से सटे राज्यों में आज 'ऑपरेशन शील्ड' की दस्तक, होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अलर्ट पर प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version