शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘सब भगवान की मर्ज़ी थी…’ , महामंडलेश्वर विवाद पर ममता कुलकर्णी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

by Gulshan
मई 31, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Mamta Kulkarni
Share on FacebookShare on Twitter

Mamta Kulkarni : बॉलीवुड की जानी-मानी पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में प्रयागराज में हुए महाकुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी से अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आध्यात्मिक पथ पर साध्वी के रूप में अपनी साधना जारी रखेंगी। उनका यह फैसला तब आया जब आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास के बीच ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

इस मुद्दे पर पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ममता कुलकर्णी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “कुंभ के उस ऐतिहासिक अवसर पर महामंडलेश्वर की उपाधि मिलना मेरे लिए ईश्वर की कृपा थी। यह मेरे 25 वर्षों की साधना का प्रतिफल है। मैं पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ इस मार्ग पर आगे बढ़ी हूं।” ममता ने अपने सांसारिक जीवन को त्याग कर “श्री यमई ममता नंदगिरी” नाम धारण किया और 24 जनवरी को महामंडलेश्वर पद ग्रहण किया।

RELATED NEWS

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

जनवरी 25, 2026
UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

अक्टूबर 30, 2025

बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

योग गुरु बाबा रामदेव ने ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई व्यक्ति एक दिन में संत नहीं बन सकता। बाबा रामदेव ने कुंभ को सनातन परंपरा का पवित्र और ऐतिहासिक पर्व बताते हुए कहा था कि कुछ लोग इस धार्मिक आयोजन को दिखावे, नशे और अनुशासनहीनता से जोड़कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उनका मानना था कि ऐसे पद केवल तप, त्याग और साधना से ही मिलते हैं, न कि शोहरत से।

किन्नर अखाड़े से निष्कासित हुईं ममता 

इस विवाद के बाद किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से 30 जनवरी 2025 को यह घोषणा की कि ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “किन्नर अखाड़े की स्थापना धार्मिक उत्थान और ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई थी। लेकिन लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन उद्देश्यों से खुद को अलग कर लिया है, इसलिए उन्हें पद से मुक्त किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर…

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक में करण अर्जुन, बाजी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में मशहूर हुई थीं। लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया और विदेश जाकर एकांत जीवन जीने लगीं। अब वे पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर हो चुकी हैं।

Tags: Mamta Kulkarni
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Mamta Kulkarni Shankaracharya controversy: पूर्व अभिनेत्री और अब आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर ममता कुलकर्णी अपने हालिया बयानों के कारण एक...

UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

by Vinod
अक्टूबर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’दाऊद न कोई आतंकवादी है और न बम ब्लास्ट जैसी किसी भी घटना में उसका नाम कभी...

Mamta Kulkarni का चौंकाने वाला फैसला, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

Mamta Kulkarni का चौंकाने वाला फैसला, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 10, 2025

Mamta Kulkarni : बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने किन्नर अखाड़े...

Mamta Kulkarni’s Bollywood career and spiritual journey

Mahakumbh 2025 : कौन है वह,पद्मावती से बनी ममता, अब है ‘माई ममता नंद गिरि’ फिल्मो से संन्यास तक का सफ़र

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 4, 2025

Mamta Kulkarni’s Bollywood career and spiritual journey : ममता कुलकर्णी ने 1991 में बॉलीवुड में कदम रखा और जल्द ही...

Mamta Kulkarni Bollywood journey

Mahakumbh 2025 : ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान फिल्मों में वापसी से किया इनकार, बोलीं- अब मैं संन्यासी हूं

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2025

Mamta Kulkarni controversy and spiritual path : रविवार को प्रसारित हुए एक चर्चित टीवी शो में बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री...

Next Post
Pankaj Tripathi

मिर्जापुर स्टार कालीन भैया बने Hyundai के नए ब्रांड एंबेसडर, क्या लेंगे शाहरुख की जगह ?

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist