Saturday, November 21, 2026 5:03 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

Dawood Ibrahim Raj Thackeray : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने दावा किया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे दाऊद गैंग के निशाने पर थे।

by Vinod
15/10/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वर्दी के अंदर भी इंसान होता है। उसका भी दिल धड़कता है। वह भी अपने परिवार के साथ ख्ुशियां मनाना चाहता है। वह भी पत्नी-बच्चों के साथ दीपावली मनाने के सपने बुनता है। वह अपराधियों का एनकाउंटर नहीं करना चाहता। वह भी चाहता है कि क्रिमिनल जरायम की दुनिया से तौबा करके अच्छा इंसान बने। देश-प्रदेश के विकास में रोल निभाए। लेकिन जब अपराधी अपराध से तौबा नहीं करता। जब नेताओं का दबाव आता है। सरकार का प्रेशर पड़ता है तब वर्दीधारी की गन का प्रयोग करते हैं। ये शब्द हैं मुम्बई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा के। जिनकी एक फिल्म अबतक 112 आ रही है। इसी फिल्म को लेकर प्रदीप शर्मा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए हैं।

हां हम बात कर रहे हैं मुम्बई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की। जांबाज सुपरकॉप पर वैसे कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें जनता ने सराहा है। अबतक 56 के बाद अब प्रदीप शर्मा पर एक और फिल्म आ रही है। इस फिल्म का नाम अबतक 112 हैं। प्रदीप शर्मा ने कैसे 112 अपराधियों को यमलोक भेजा। प्रदीप शर्मा की तरह अन्य एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अपनी रियललाइफ की जिंदगी कैसे जीते हैं, उसका इस फिल्म में खुलासा किया गया है। टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रदीप शर्मा ने दाऊद इब्राहिम के बारे में कई खुलासे किए। दाउद के छोटे भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी का किस्सा भी बताया। प्रदीप शर्मा ने राज ठाकरे से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। नारायण राणे और राज ठाकरे की हत्या को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया है।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं और मेरे मित्र अविनाश धर्माधिकारी कांदिवली क्राइम ब्रांच में कार्यरत थे। हम लोग कुछ नंबर्स पर काम कर रहे थे। अचानक राज ठाकरे का नाम आने लगा उसमे और बातचीत होने लगी। तब राज ठाकरे शायद कोंकण का दौरा करने वाले थे। हम लोगों ने फिर ये बात हमारी ज्वाइंट सीपी मीरा को बताई। फिर उन्होंने सीपी एएन रॉय को ये बात बताई। इसके बाद राज ठाकरे को ये बात बताई गई। प्रदीप शर्मा ने आगे कहा कि पूरी घटना के बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकता। हां लेकिन राज ठाकरे पर बड़ा खतरा था। उनकी हत्या की सुपारी दी गई थी। सुपारी किसने दी थी, ये भी नहीं बता सकता।

RELATED NEWS

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

September 21, 2026
Raj Thackeray

“लात मारूंगा!” राज ठाकरे ने यूपी-बिहार वालों को दी खुली चुनौती, मच गया हड़कंप!

January 12, 2026

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने आगे कहा कि राज ठाकरे को भी नहीं बताया गया। उसके बाद उन्होंने अपना दौरा कैंसिल कर दिया था। ऐसा ही नारायण राणे के बारे में हुआ था। दाऊद गैंग से उनको हमेशा थ्रेट्स रहे तो उनका भी सिधुगर्ग वगैरह कोई दौरा था, तो उनको भी हम लोगों ने कहा था कि अगर दौरे को टाल सकते हैं तो टाल दीजिए। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उस वक्त दाउद के लोग मुम्बई के अलावा महाराष्ट्र में थे। वह फिल्मकार, कारोबारियों को अक्सर धमकी देते थे। उनके निशाने पर राजनेता भी थे। दाउद के रडार पर शिवसेना के नेता हुआ करते थे। हमलोगों ने ऐसे कई शूटर्स को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि डी कंपनी कैसे काम करती है। क्यों दाउद शिवसेना नेताओं से नफरत करता था।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने आगे कहा, दाऊद का एक छोटा भाई इकबाल कासकर अब भी मुंबई में रहता है। उसको दुबई से डिपोर्ट किया गया था। मुंबई आकर एक केस में अरेस्ट किया गया। फिर उस केस से बाहर आने के बाद वो ठाणे में एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहा था। उसी समय मेरी पोस्टिंग ठाणे में हुई। इस रैकेट का पता चला तो हमने जांच शुरू की और जांच इकबाल तक पहुंची। फिर हमलोग नागपाड़ा में गए। इकबाल अपनी बहन के घर में रहता था। घर के नीचे उसने 8-10 लोग लगा रखे थे। वहां पुलिस वाले भी कम जाते हैं, मगर कोई चला जाए तो उसको खबर कर देते थे। मुझे ये बात पता चली तो मैंने 3-4 अपने प्राइवेट लोगों को 8-10 दिन तक नजर रखने को कहा। कईदिनों तक उस पर नजर रखी। अपने मुखबिरों को उस पर नजर बनाए रखने को कहा।

प्रदीप शर्मा बताते हैं फिर फाइनली एक दिन हमलोग गए और इकबाल के ही आदमी को साथ लेकर उसके दरवाजे के की होल के सामने खड़ा कर दिया। उसने की होल से अपना आदमी देखा तो दरवाजा खोल दिया। फिर हम अंदर गए। उस समय इकबाल शालीमार रोड की बिरयानी खाते हुए कौन बनेगा करोड़पति देख रहा था। मैंने उससे कहा, चलो इकबाल भाई, तुम्हारा वक्त खत्म हो गया। उसने कहा, बिरयानी खा लूं. मैंने कहा, हां, खा लो। फिर वो आराम से अरेस्ट हो गया और हम ठाणे लेकर आए। 2017 की बात है ये वो और अब 2025 है। अब भी वो अंदर ही है। प्रदीप शर्मा ने बताया, पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि दाऊद पाकिस्तान में ही है। हर महीने दाऊद उसको पैसे भेजता था।

एकाउंटर स्पेशलिस्ट ने आगे बताया कि जब इकबाल को ज्यादा पैसे की जरूरत होती थी तो दाऊद के फोन आने पर उससे बात नहीं करता था। ये दिखाने के लिए मैं नाराज हूं तो इसको मनाने के लिए दाऊद इसको रिश्वत देता था और ज्यादा पैसे देता था। इकबाल कभी भी समुद्र के किनारे नहीं जाता था। पूछताछ में उसने बताया कि समुद्र किनारे न जाने का कारण ये है कि अगर समुद्र किनारे वो गया तो दाऊद जहाज भेजकर उसे अगवा कर पाकिस्तान लेता जाएगा और वो पाकिस्तान जाना नहीं चाहता था। प्रदीप शर्मा ने ये भी बताया कि दाउद इस वक्त भी पाकिस्तान में है। उसके साथ शकील भी रहता है। पाक सरकार दाउद की मदद करती है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम दाउस को पकड़ सकते हैं। लेकिन दाउद की किस्मत अच्छी थी और वह मुम्बई से भागने में कामयाब रहा।

 

Related Posts

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

September 21, 2026
Raj Thackeray

“लात मारूंगा!” राज ठाकरे ने यूपी-बिहार वालों को दी खुली चुनौती, मच गया हड़कंप!

January 12, 2026
UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

October 30, 2025
दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

August 9, 2025
Maharashtra

Maharashtra: बाला साहेब के बच्चों की लड़ाई अब सड़क पर आयी, उद्धव के काफिले पर हुए हमले पर राज ने पीठ थपथपाई

August 11, 2024
dawood ibrahim

ज़िंदा है दाऊद का सबसे बड़ा दुश्मन, सामने आई नई तस्वीर

April 21, 2024
अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के डर से रातों-रात गायब होकर कहां चली गई वीराना फिल्म की ये एक्ट्रेस

अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के डर से रातों-रात गायब होकर कहां चली गई वीराना फिल्म की ये एक्ट्रेस

December 21, 2023
Saurabh Chandrakar

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई के साथ कनेक्शन!

October 13, 2023

अखाड़ो में जोश पर अब पहलवानों में आक्रोश, जंतर मंतर पर BJP सांसद के खिलाफ मच रहा जमकर शोर, 200 से ज्यादा पहलवान उठा रहे शोषण के खिलाफ आवाज

January 19, 2023

देश में चोरी हुए मोबाइल फोन का दाऊद इब्राहिम से क्या है कनेक्शन, जानिए इस रिपोर्ट में

September 8, 2022
Next Post
Amit Shah

अयोध्या में बनेगा एनएसजी हब: कमांडो 24x7 तैनात, अमित शाह ने सुरक्षा को दी नई ताकत

SP Aarti Singh

SP Aarti Singh को कोर्ट हिरासत का आदेश, यूपी सरकार के आग्रह पर मिली मोहलत

CM Yogi Ujjwala Yojana Free LPG Cylinder Refill

CM Yogi का भाई दूज उपहार: उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निःशुल्क LPG रिफिल का ऐलान

POPULAR POST

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India