सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

पुणे में राज ठाकरे पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे को MNS कार्यकर्ताओं ने पकड़कर कालिख पोती। सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक कराई और माफी मंगवाई।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026
in राज्य, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Raj Thackeray Pune Reel Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे गिरफ्तारी की वजह लिखित रूप में बताना जरूरी है। यह जानकारी ऐसी भाषा में होनी चाहिए, जिसे आरोपी समझ सके।

कोर्ट ने साफ किया कि यह केवल पुलिस की औपचारिकता नहीं है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। अगर पुलिस गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में नहीं देती है, तो ऐसी गिरफ्तारी को गैरकानूनी माना जा सकता है और आरोपी को तत्काल रिहा करना होगा।

RELATED NEWS

Raj Thackeray

“लात मारूंगा!” राज ठाकरे ने यूपी-बिहार वालों को दी खुली चुनौती, मच गया हड़कंप!

जनवरी 12, 2026
अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

अक्टूबर 15, 2025

बाद की कार्रवाई मान्य नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बाद में चार्जशीट दाखिल कर देने या अदालत के संज्ञान लेने से शुरुआती गैरकानूनी गिरफ्तारी सही नहीं हो जाती। अगर व्यक्ति को संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन के कारण छोड़ा गया है, तो इसे जमानत पर रिहाई नहीं माना जाएगा। यह गैरकानूनी हिरासत से रिहाई होगी।

कोर्ट ने कहा कि मामले में आरोप कितने भी गंभीर क्यों न हों, संवैधानिक सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गिरफ्तारी की प्रक्रिया में संविधान का पालन हर स्थिति में जरूरी है।

दोबारा पकड़ने के नियम

अगर जांच एजेंसी को लगता है कि आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है, तो पुलिस सीधे उसे फिर से गिरफ्तार नहीं कर सकती। पहले आरोपी को गिरफ्तारी के लिखित आधार देने होंगे।

इसके बाद जांच एजेंसी को संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन देना होगा। आवेदन में दोबारा गिरफ्तारी की जरूरत और पहली बार गिरफ्तारी के समय कारण नहीं बताए जाने की वजह भी स्पष्ट करनी होगी। इस आवेदन पर वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी या पुष्टि भी जरूरी होगी।

मजिस्ट्रेट को आवेदन पर जल्द फैसला करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामान्य तौर पर फैसला एक सप्ताह के भीतर किए जाने की अपेक्षा है। अगर मजिस्ट्रेट संतुष्ट होता है कि दोबारा गिरफ्तारी जरूरी है, तभी पुलिस को फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति मिल सकती है।

पुलिस पर भी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की है। अगर किसी अधिकारी ने गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं बताए और इसके कारण गिरफ्तारी गैरकानूनी हुई, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी।

इसके अलावा आगे की जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच में अधिकारी की गलती साबित होने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है और यह उसके सर्विस रिकॉर्ड में भी दर्ज की जा सकती है। कोर्ट ने अपने फैसले की प्रति सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों को भेजने का निर्देश दिया है।

Tags: MNSRaj Thackeray
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Raj Thackeray

“लात मारूंगा!” राज ठाकरे ने यूपी-बिहार वालों को दी खुली चुनौती, मच गया हड़कंप!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Raj Thackeray controversy: मुंबई में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की सरगर्मी के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज...

अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

अबतक 112 के राइटर प्रदीप शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, राज ठाकरे के कत्ल की इस डॉन ने दी थी सुपारी

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वर्दी के अंदर भी इंसान होता है। उसका भी दिल धड़कता है। वह भी अपने परिवार के...

Maharashtra

Maharashtra: बाला साहेब के बच्चों की लड़ाई अब सड़क पर आयी, उद्धव के काफिले पर हुए हमले पर राज ने पीठ थपथपाई

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2024

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में, शनिवार को राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे...

अखाड़ो में जोश पर अब पहलवानों में आक्रोश, जंतर मंतर पर BJP सांसद के खिलाफ मच रहा जमकर शोर, 200 से ज्यादा पहलवान उठा रहे शोषण के खिलाफ आवाज

by Juhi Tomer
जनवरी 19, 2023

Vinesh Phogat Accuses Sexual Harassment: दिल्ली के जंतर मंतर की जो तस्वीरे सामने आई, वो तस्वीरों ने अन्य खिलाड़ीयों को...

MNS ने दी महाराष्ट्र पुलिस को धमकी- ‘थाने के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा’

by Web Desk
मई 7, 2022

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अब पुलिस को धमकी दी...

Next Post
New Loan Policy: ग्राहकों को झटका, बैंक ने लोन लेने की शर्तों में किए बदलाव, जाने कौन लोन होंगे महंगे

New Loan Policy: ग्राहकों को झटका, बैंक ने लोन लेने की शर्तों में किए बदलाव, जाने कौन लोन होंगे महंगे

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In