सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के डर से रातों-रात गायब होकर कहां चली गई वीराना फिल्म की ये एक्ट्रेस

अभी हाल ही में भारत के सबसे बड़े दुश्मन कहे जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की मौत की ख़बर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

by Neel Mani
दिसम्बर 21, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अभी हाल ही में भारत के सबसे बड़े दुश्मन कहे जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की मौत की ख़बर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ख़बर थी कि दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर देकर मार दिया गया है लेकिन बाद में इस रिपोर्ट की सही से जांच करने के बाद पता चला था कि ये ख़बर सरासर झूठी थी। ये सब अफवाहो से ज्यादा और कुछ नहीं था।

दाऊद के मारे जाने की ख़बर ने एक बार फिर उसे ट्रेंडिंग में ला दिया था। भारत को दिए गए उसके कई जख्म फिर से लोगों को याद आने लगे थे। दाऊद के कई नापाक कामों की एक बार फिर से चर्चा होने लगी थी। ये तो आप जानते हैं कि दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim)  का बॉलीवुड इंडस्ट्री से पुराना नाता रहा है। डॉन का दिल उस जमाने की कई खूबसूरत हसीनाओं पर आया था। कुछ ने डॉन के डर से उसके साथ रहना पसंद किया तो कुछ को भारत देश को छोड़कर ही चले जाना बेहतर समझा।

RELATED NEWS

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026
Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

अगस्त 29, 2026

आज आपको एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खूबसूरती ही उसके लिए अभिशाप बन गई थी। वैसे तो कई हसीनाओं पर डॉन अपना दिल हार बैठा था लेकिन वीराना (Veerana) फिल्म से रातों-रात स्टार बनी एक्ट्रेस जैस्मीन धुन्ना (Jasmine Dhunna) के लिए उसकी दीवानगी काफी बढ गई थी। जी हां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आतंक का शिकार हुई थी ये हसीना। अगर आपने भी रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म वीराना देखी है तो आप भी इस खूबसूरत चेहरे को पहचानते होंगे।

साल 1988 में रिलीज हुई थी हॉरर फिल्म वीराना जिसमें नज़र आई थी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना। इस फिल्म में निभाए गए उनके भूतनी वाले किरदार के किस्से उस समय खूब हुए थे। जैस्मीन का निभाया किरदार इस कदर फेमस हुआ था कि भूतनी को देखकर लोग डरते कम थे और आंहे ज्यादा भरते थे। यहां तक की जैस्मीन की खूबसूरती के जादू से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim)   भी बच नहीं पाया था।

लेकिन वो कहते हैं ना कि कभी-कभी ज्यादा खूबसूरत होना भी कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचा जाता है। ऐसा ही इस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ। डॉन की नज़र जैस्मीन पर क्या पड़ी की उसकी जिंदगी ही तबाह हो गई। वीराना की ये एक्ट्रेस आज तक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। ऐसी पहेली जो 35 साल बाद भी सुलझ नहीं पाई है।

दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के डर से रातों-रात मुंबई और बॉलीवुड को छोड़कर जैस्मीन धुन्ना को भागना पड़ा था। आज भी इस एक्ट्रेस के बारे में लोग नहीं जानते हैं कि वे कहां हैं और क्या कर रही है। कई लोग जैस्मीन के बारे में जानना चाहते हैं वे अब कहां है और कैसी दिखती हैं। जैसे ही दाऊद को जहर देकर मारे जाने की ख़बर आई तो लोगों के जहन में एक बार फिर जैस्मीन धुन्ना का किस्सा याद आ गया।

आखिर जैस्मीन भी तो उन बॉलीवुड खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रही हैं जो दाऊद की बुरी नज़र का शिकार बनी थी। जैस्मीन धुन्ना ने साल 1979 में विनोद खन्ना की फिल्म सरकारी मेहमान से अपना डेब्यू किया था लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद जैस्मीन की दूसरी फिल्म रिलीज हुई तलाक जिसमें उनके साथ शर्मिला टैगोर मुख्य किरदार में नज़र आई थीं लेकिन इस फिल्म से भी जैस्मीन के करियर को कोई फायदा नहीं पहुंचा था इसकी एक वजह ये भी रही थी कि इन दोनों ही फिल्मों में उनका सीधा-साधा किरदार रहा था जिसे लोगों ने नोटिस नहीं किया था।

ये भी पढ़ें :- भाभी जी घर पर हैं के Aasif Sheikh के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

फ्लॉप होते करियर के बाद जैस्मीन को समझ आने लगा था कि अगर उन्हें सक्सेस होना है तो ग्लैमरस अवतार दिखाना होगा। इसके बाद इस एक्ट्रेस ने रामसे ब्रदर्स की वीराना साइन की और एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन शूट किए। फिर चाहे वो बैडरूम सीन हो या बाथरूम, जहां-जहां उन्हें बोला गया बिना हिचकिचाए जैस्मीन ने बोल्ड सीन शूट किए। रिलीज के बाद वीराना इतनी बड़ी हिट हुई की रातों-रात जैस्मीन धुन्ना स्टार बन गई थी। महज 65 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जैस्मीन के गायब होने की वजह दाऊद इब्राहिम को माना जाता है। 35 साल बाद भी इस एक्ट्रेस की आज तक कोई ख़बर नहीं है।

 

Tags: bollywooddawood ibrahimdonJasmine DhunnaNews1IndiaRamsay BrothersVeerana
Share215Tweet134Share54

Neel Mani

Related Posts

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Next Post
CISF PHOTO

दिल्ली पुलिस की जगह CISF को सौंपी गई संसद सुरक्षा की जिम्मेदारी

Rohit Shetty

कॉफी विद करण में पिता को याद कर भावुक हुए Rohit Shetty बताया 8 साल में पिता को खोने के बाद...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist