शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के तीन दिन बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद ने दोनों नेताओं को ट्रस्ट से अलग होने की सलाह दी थी। इसके बाद दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट को भेज दिया। अब इस पर अंतिम फैसला ट्रस्ट की अगली बैठक में लिया जाएगा। चूंकि राम मंदिर ट्रस्ट एक स्वायत्त संस्था है, इसलिए इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना ट्रस्ट के अधिकार में है।

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

सितम्बर 16, 2026

एसआईटी रिपोर्ट में क्या सामने आया?

सोमवार को एसआईटी ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसके बाद गुरुवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया। आरोपियों में चंपत राय के करीबी और उनके ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्र को भी आरोपी बनाया गया है।

हालांकि, एसआईटी की पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंदिर में आने वाले चढ़ावे की व्यवस्था और धन के प्रबंधन में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी बिंदुओं की विस्तार से पड़ताल कर रही हैं।

आगे क्या हो सकती है कार्रवाई?

चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा उसी समय शुरू हो गई थी, जब एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। अब माना जा रहा है कि इस मामले में आगे कुछ और लोगों के इस्तीफे भी सामने आ सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आठ आरोपियों को फैजाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है, ताकि मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके।

जांच पर सबकी नजर

अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे में हुई कथित गड़बड़ियों में किसकी क्या भूमिका थी। अब सभी की नजर ट्रस्ट की अगली बैठक और एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Tags: Ayodhya NewsRam Mandir
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद प्रेस क्लब में ‘जेन-जी...

Champat Rai Ram Mandir visit

Ram Mandir Update:चंपत राय फिर पहुंचे राम मंदिर , कर्मचारियों से मिल, क्यों कराई हटाए गए कर्मियों की वापसी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Champat Rai Ram Mandir visit:अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां चर्चा में हैं। मंदिर में...

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra

Ram Mandir CEO: कौन है पूर्व एयर मार्शल जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए गांव से मंदिर प्रबंधन तक की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra:अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते...

Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर संतों के बीच...

Next Post
लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In