बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Assam Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत सामग्री बांटी और गुरुद्वारे में लगाई अरदास

असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा शिवसागर पहुंचे। उन्होंने ग्लोबल सिख्स संस्था के साथ मिलकर भोजन और राहत सामग्री वितरित की तथा गुरुद्वारे में पीड़ितों के लिए अरदास की। राज्य में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Assam Floods: असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आगे आए हैं। उन्होंने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर शिवसागर जिले का दौरा किया और राहत कार्यों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया।

82 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के अनुसार, इस वर्ष आई बाढ़ में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल 54 राहत शिविरों में करीब 12,994 लोग रह रहे हैं, जबकि 26 राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से 5,384 लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

RELATED NEWS

UP Smart School Project: जाने क्या है UP Smart School प्रोजेक्ट और इसका बजट,क्यों इस पर CJP ने जताई ख़ुशी

UP Smart School Project: जाने क्या है UP Smart School प्रोजेक्ट और इसका बजट,क्यों इस पर CJP ने जताई ख़ुशी

सितम्बर 16, 2026
Entertainment News: माता पिता बनने के बाद क्या ये जोड़ी करेगी टीवी पर धमाकेदार वापसी? क्या है वायरल दावों का सच

Entertainment News: माता पिता बनने के बाद क्या ये जोड़ी करेगी टीवी पर धमाकेदार वापसी? क्या है वायरल दावों का सच

सितम्बर 16, 2026

गुरुद्वारे में की अरदास, लंगर सेवा में लिया हिस्सा

शनिवार को रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर असम के लोगों के लिए अरदास की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह ग्लोबल सिख्स संस्था के साथ पिछले सात दिनों से लगातार लंगर तैयार कर प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।

‘इंसानियत सबसे बड़ा धर्म’

रणदीप ने कहा कि किसी भी आपदा के समय लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पहले से यह आकलन कर चुकी है कि प्रभावित लोगों को सबसे अधिक किन चीजों की जरूरत है। इसी आधार पर भोजन, चटाई, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें अब तक पर्याप्त सहायता नहीं मिल सकी है।

पहले भी सामने आए थे सितारे

असम बाढ़ राहत अभियान में इससे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दान कर चुके हैं। अब रणदीप हुड्डा की पहल की भी सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Smart School Project: जाने क्या है UP Smart School प्रोजेक्ट और इसका बजट,क्यों इस पर CJP ने जताई ख़ुशी

UP Smart School Project: जाने क्या है UP Smart School प्रोजेक्ट और इसका बजट,क्यों इस पर CJP ने जताई ख़ुशी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

UP Smart School Project: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार...

Entertainment News: माता पिता बनने के बाद क्या ये जोड़ी करेगी टीवी पर धमाकेदार वापसी? क्या है वायरल दावों का सच

Entertainment News: माता पिता बनने के बाद क्या ये जोड़ी करेगी टीवी पर धमाकेदार वापसी? क्या है वायरल दावों का सच

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Entertainment News: टेलीविजन की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक बार फिर छोटे पर्दे पर साथ...

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।...

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Ration Card New Rule: धनबाद में जनवितरण प्रणाली के राशन कार्ड को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।...

क्या बहुत गर्म कॉफी या चाय पीने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी? आइए जाने सच्चाई

क्या बहुत गर्म कॉफी या चाय पीने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी? आइए जाने सच्चाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Hot Beverages Health Risks: सुबह की चाय हो या शाम की कॉफी, कई लोगों के लिए यह रोजमर्रा की आदत...

Next Post
‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत पर पीएम मोदी बोले- ड्रग्स से बचाना सिर्फ परिवार नहीं, देश की भी जिम्मेदारी

'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत पर पीएम मोदी बोले- ड्रग्स से बचाना सिर्फ परिवार नहीं, देश की भी जिम्मेदारी

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In