शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मुश्किलों में घिरे रणवीर पहुंचे SC, अपर्णा यादव ने की आलोचना तो नंद किशोर ने की NSA लगाने की मांग

पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 14, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
India Got Latent
Share on FacebookShare on Twitter

Ranveer Allahabadia: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर शो के आयोजकों और होस्ट के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कड़ा रुख

नंदकिशोर गुर्जर ने न केवल रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की बल्कि उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति पर हमला बताया। उन्होंने शो को “मूर्खों का शो” करार देते हुए कहा कि इस शो में माता-पिता के पवित्र रिश्ते पर अभद्र टिप्पणी की गई जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले में कठोरतम कार्रवाई करें और इन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने अब तक केवल पूछताछ की है जबकि इन पर रासुका लगाकर जेल भेजा जाना चाहिए।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

जूते से स्वागत करने पर 5 लाख का इनाम

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विवादित टिप्पणी को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) का “जूते से स्वागत” करता है तो उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। रणवीर ने प्रयागराज की पवित्र भूमि को कलंकित करने का काम किया है। अगर वह उत्तर प्रदेश में कदम रखेंगे तो मैं खुद उनका जूते से इलाज करूंगा। मैं सभी युवाओं और बहनों से अपील करता हूं कि जहां भी यह व्यक्ति मिले उसका जूते से स्वागत करें।

यह भी पढ़े: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला, तीन शिष्याएं गंभीर रूप से घायल

अपर्णा यादव ने भी की कड़ी निंदा

इस विवाद पर बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया का बयान भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और इस तरह की सोच को जल्द से जल्द रोकने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति अपने माता-पिता के बारे में इस तरह की बात कर सकता है तो वह समाज के लिए किस तरह का उदाहरण पेश कर रहा है? हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि हमारा युवा किस दिशा में जा रहा है। यह भारत की परंपरा और संस्कारों के खिलाफ है।

लाइसेंस रद्द करने की मांग

अपर्णा यादव ने इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया का लाइसेंस रद्द करने की भी मांग की और सरकार से सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें इस व्यक्ति का लाइसेंस कैंसिल करना चाहिए और भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो। मैं पुलिस को सलाम करती हूं कि उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) के विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीं पुलिस ने अल्लाहबादिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे विवाद ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के आयोजकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। देशभर से कई लोग इस शो के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं और सरकार से कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इस पर तुरंत सुनवाई की मांग की। हालांकि इलाहाबादिया को कोर्ट से झटका लगा है क्योंकि अदालत ने शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि वे मौखिक रूप से जल्द सुनवाई की अपील पर विचार नहीं करेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना ने इलाहाबादिया के वकील को पहले रजिस्ट्री से संपर्क करने का निर्देश दिया।

रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की है। इलाहाबादिया के वकील डॉ. अभिनव चंद्रचूड़ ने बताया कि कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं और गुवाहाटी पुलिस ने आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में कोर्ट को आदेश देना चाहिए कि सभी एफआईआर की जांच और सुनवाई एक ही स्थान पर हो, ताकि उन्हें अलग-अलग राज्यों में दौड़भाग न करनी पड़े।

 

 

Tags: India got latentRanveer AllahabadiaSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
Trump

India-US relations में नई ऊंचाई: F-35 से लेकर AI तक, एक नए युग की शुरुआत

Bareilly News

बरेली में ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष को ही करना पड़ गया थाने का घेराव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In