मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

बरेली में ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष को ही करना पड़ गया थाने का घेराव

बरेली जिले में दबंगों की दबंगई और पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव में राजनीतिक रंजिश के चलते भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे का दिनदहाड़े अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 14, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly News
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दबंगों की दबंगई और पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव में राजनीतिक रंजिश के चलते भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे का दिनदहाड़े अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही हवालात में डाल दिया। इस घटना से आक्रोशित भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप और विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने थाने का घेराव कर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को छोड़ा और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। भाजपा नेताओं ने दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की है।

दबंगों ने दिनदहाड़े युवक का किया अपहरण

रामगंगा कटरी के हुलासपुर मजरा गोविंदपुर के निवासी सूरजपाल भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले गांव के ही अनिल ने एक युवती से छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद गांववालों ने अनिल को पकड़ लिया और उसकी बाइक तोड़ दी थी। पीड़ित युवती के परिवार ने अनिल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनिल को कुछ घंटों में ही छोड़ दिया लेकिन इसके बाद से अनिल ने गांव के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कई लोगों से बाइक के बदले दो लाख रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी और हत्या की धमकी देने लगा।

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

बुधवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष सूरजपाल का भतीजा सोनू खेत की ओर जा रहा था तभी अनिल और उसके तीन साथियों ने हथियार लहराते हुए उसे घेर लिया। उन्होंने सोनू को जबरन उठा लिया और बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह सोनू आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित को ही पुलिस ने डाला हवालात में

गुरुवार को सोनू अपने मामा दीनदयाल के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने गया। लेकिन यहां से हालात और बिगड़ गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करने के बजाय सोनू और दीनदयाल को ही हवालात में डाल दिया। जब परिवार के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई तो उन्हें वहां से भगा दिया गया।

यह भी पढ़े: मुश्किलों में घिरे रणवीर पहुंचे SC, अपर्णा यादव ने की आलोचना तो नंद किशोर ने की NSA लगाने की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक ने किया थाने का घेराव

जब यह खबर भाजपा बूथ अध्यक्ष सूरजपाल (Bareilly News) तक पहुंच तो उन्होंने भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल और जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह से इसकी शिकायत की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने फरियादियों को रिहा करने की मांग की लेकिन इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

थाने के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी और मामला तूल पकड़ता गया। सूचना मिलते ही सीओ आशुतोष शिवम मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद सोनू और दीनदयाल को हवालात से छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों अनिल, अमरजीत और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, रंगदारी मांगने और अपहरण का मामला दर्ज किया।

कटरी में बढ़ता अपराध

रामगंगा कटरी का इलाका पहले से ही अपराध और हिंसा से ग्रस्त रहा है। बीते दिनों फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में कटरी की जमीन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह झगड़ा परमवीर और सुरेश प्रधान के गुटों के बीच हुआ था। इस क्षेत्र में कई बार गोविंदपुर और रायपुर हंस गांवों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस की निष्क्रियता जारी है।

भाजपा नेताओं ने इस घटना (Bareilly News) के बाद प्रशासन को घेरते हुए कहा कि अगर पुलिस ने पहले ही उचित कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निलंबन की मांग उठाई गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। बरेली जिले में दबंगों की मनमानी और पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। भाजपा नेता के भतीजे के अपहरण और मारपीट के बाद जब पीड़ित न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उसे ही हवालात में डाल दिया।

इस घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन आरोपियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कब तक और कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

Tags: Bareilly News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
आतंक के पनाहगार पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ‘स्ट्राइक’ से तिलमिलाई ‘शरीफ एंड यूनुस कंपनी’

आतंक के पनाहगार पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ‘स्ट्राइक’ से तिलमिलाई ‘शरीफ एंड यूनुस कंपनी’

Tahawwur Rana

Tahawwur Rana: वह कातिल कौन है, जिसे अमेरिका ने भारत को सौंपा? अब मिलेगा 26/11 का सच्चा न्याय!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist