गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

RBI News : अब मात्र 3 घंटे में ही क्लियर होंगे चैक, RBI का नया सिस्टम ग्राहकों को देगा बड़ी राहत

रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरिंग की नई व्यवस्था दो चरणों में शुरू की है। इसका पहला चरण 4 अक्टूबर से लागू किया जा चुका है, जिसके तहत अब चेक एक ही दिन में क्लीयर हो रहे हैं।

by Gulshan
अक्टूबर 16, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
RBI News
Share on FacebookShare on Twitter

RBI News : बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक क्लीयरिंग की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नई गाइडलाइन के तहत 3 जनवरी 2026 से बैंक काउंटर पर जमा किया गया चेक सिर्फ 3 घंटे में क्लीयर हो जाएगा।

आरबीआई ने इस नई प्रणाली को दो चरणों में लागू करने की योजना बनाई है। पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुका है, जिसके तहत अब चेक उसी दिन क्लीयर हो रहा है — यानी अगर कोई व्यक्ति सुबह चेक जमा करता है, तो शाम तक उसका भुगतान हो जाता है। इस बदलाव का उद्देश्य है कि ग्राहकों को तेजी से सेवा मिले और क्लीयरिंग प्रक्रिया में लगने वाला समय कम किया जा सके।

RELATED NEWS

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

मई 30, 2026
500 rupee note ban rumor truth

500 Rupee Note : सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट बंद होने की खबरों पर सरकार ने दी सफाई, R B I ने क्या बताया

जनवरी 3, 2026

3 जनवरी 2026 से नियम होंगे और सख्त

दूसरे चरण के तहत 3 जनवरी 2026 से बैंक को और अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। अब चेक जमा होने के बाद उसे तुरंत आहरण बैंक (Drawee Bank) के पास भेजा जाएगा — यानी वह बैंक, जिससे राशि काटी जानी है।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चेक जमा करता है, तो बैंक को दोपहर 3 बजे तक यह बताना होगा कि चेक पास हुआ या अस्वीकृत। अगर चेक में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे गलत तारीख, हस्ताक्षर की गड़बड़ी या खाता संख्या में गलती पाई जाती है, तो बैंक उसे रोक सकता है। लेकिन अगर तय समयसीमा के भीतर बैंक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती, तो चेक को स्वचालित रूप से पास माना जाएगा और उसका सेटलमेंट कर दिया जाएगा।

दोनों चरणों में क्या है मुख्य अंतर ? 

पहले चरण में बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा चेकों को क्लीयरिंग हाउस भेजते हैं और शाम 7 बजे तक उन्हें पास या रिटर्न करने की जानकारी देनी होती है। दूसरे चरण में यह प्रक्रिया और तेज हो जाएगी — अब चेक जमा होने के तीन घंटे के भीतर बैंक को कन्फर्मेशन देना अनिवार्य होगा। समय पर प्रतिक्रिया नहीं देने की स्थिति में सिस्टम अपने आप चेक को मंजूरी देकर उसका निपटान कर देगा।

यह भी पढ़ें : भारत के कई राज्यों में जलसंकट गहराया! जानें…

चेक क्लियरिंग की पूरी प्रक्रिया

  1. ग्राहक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच बैंक में चेक जमा करता है।
  2. बैंक चेक को स्कैन कर डिजिटल रूप में क्लीयरिंग हाउस को भेजता है।
  3. क्लीयरिंग हाउस उसे संबंधित आहरण बैंक को फॉरवर्ड करता है।
  4. आहरण बैंक तय समयसीमा में चेक को पास या रिजेक्ट करता है।
  5. यदि निर्धारित समय तक कोई जवाब नहीं दिया जाता, तो चेक को वैध मानकर सेटलमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
  6. सेटलमेंट के लगभग एक घंटे बाद राशि ग्राहक के खाते में क्रेडिट हो जाती है।

RBI का यह कदम बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे ग्राहकों को तेजी से भुगतान मिलने के साथ-साथ बैंकों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Tags: RBI News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

आज के समय में मोबाइल से भुगतान करना लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे खरीदारी हो,...

500 rupee note ban rumor truth

500 Rupee Note : सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट बंद होने की खबरों पर सरकार ने दी सफाई, R B I ने क्या बताया

by SYED BUSHRA
जनवरी 3, 2026

500 Rupee Note Rumor:सोशल मीडिया पर इन दिनों 500 रुपये के नोट को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं।...

Mahatma Gandhi photo on Indian currenc

Indian currency note क्या भारतीय नोटों पर से महात्मा गांधी की फोटो हटाई जायेगी,क्या है हकीक़त RBI का बयान

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 13, 2025

Mahatma Gandhi photo on Indian currency महात्मा गांधी की फोटो भारतीय नोटों से हटाई जा रही है, यह खबर सोशल...

RBI News

किस अरबपति को RBI से मिली बड़ी राहत ?, हटाए कंपनी पर लगे सारे बैन

by Gulshan
दिसम्बर 3, 2024

RBI News : आरबीआई ने 17 अक्टूबर 2024 को सचिन बंसल की अगुवाई वाली एनबीएफसी नवी फिनसर्व पर प्रतिबंध लगाते...

Next Post
गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

अखिलेश यादव ने बता दिया अखिलेश दुबे का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर, गाय का सांड से रिश्ते का भी खोला गठजोड

अखिलेश यादव ने बता दिया अखिलेश दुबे का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर, गाय का सांड से रिश्ते का भी खोला गठजोड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist