Saturday, June 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट स्थिर, घर और कार खरीदारों के मिली राहत , जानिए कहां मिलेगा सबसे सस्ता लोन

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इससे होम और कार लोन की ईएमआई फिलहाल स्थिर रहेगी। सरकारी बैंकों में सबसे कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को राहत मिल सकती है।

by Kirtika Tyagi
June 6, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप इस साल अपना घर बनाने, फ्लैट खरीदने या नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही बनाए रखने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद होम लोन और कार लोन लेने वालों को राहत मिली है, क्योंकि उनकी ईएमआई में फिलहाल कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होगी।

ईएमआई पर नहीं पड़ेगा असर

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। जब यह दर बढ़ती है तो बैंक भी लोन महंगे कर देते हैं। लेकिन इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि मौजूदा ग्राहकों और नए लोन लेने वालों की ईएमआई फिलहाल स्थिर रह सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है?

जून 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें निजी बैंकों के मुकाबले कम हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम 7.10 प्रतिशत से होम लोन दे रहा है। इसके बाद केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15 प्रतिशत की शुरुआती दर पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं।।पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शुरुआती दर 7.20 प्रतिशत है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक 7.25 प्रतिशत से होम लोन दे रहा है। दूसरी ओर, निजी क्षेत्र के बड़े बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की ब्याज दरें अपेक्षाकृत अधिक हैं।

कार लोन के लिए कौन सा बैंक बेहतर?

नई कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए भारतीय स्टेट बैंक सबसे किफायती विकल्प बनकर सामने आया है। यहां कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 8.65 प्रतिशत है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा 8.70 प्रतिशत की दर पर कार लोन दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक की शुरुआती दर 8.80 प्रतिशत है। वहीं कुछ निजी बैंकों में कार लोन की ब्याज दरें 9 प्रतिशत के आसपास या उससे अधिक हैं।

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कम ब्याज दर देखकर लोन नहीं लेना चाहिए। सबसे पहले अपना सिबिल स्कोर जरूर जांचें। आमतौर पर 750 से 800 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दरों का लाभ मिलता है।
इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज शुल्क, प्री-पेमेंट चार्ज और अन्य छिपे हुए खर्चों की भी तुलना करनी चाहिए। कई बार कम ब्याज दर वाले लोन में अन्य शुल्क ज्यादा हो सकते हैं।

ग्राहकों के लिए अच्छा मौका

रेपो रेट स्थिर रहने और सरकारी बैंकों में आकर्षक ब्याज दरों के चलते यह समय घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की शर्तों और सुविधाओं की तुलना करना जरूरी है, ताकि आपको सबसे बेहतर और सस्ता लोन मिल सके।

Tags: Car Loan Interest RateHome Loan News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Human Trafficking: लड़कियों की खरीद-फरोख्त का ‘रेट सिस्टम’ उजागर, लखनऊ-रायबरेली तक फैला नेटवर्क

UP Human Trafficking: लड़कियों की खरीद-फरोख्त का ‘रेट सिस्टम’ उजागर, लखनऊ-रायबरेली तक फैला नेटवर्क

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist