मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

रॉबर्ट वाड्रा से फिर पूछताछ, प्रियंका गांधी मौजूद, बोले- “आज हम झेल रहे हैं, समय बदलेगा”

हरियाणा की शिकोपुर लैंड डील केस में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने दूसरे दिन भी पूछताछ की। इस दौरान प्रियंका गांधी भी साथ रहीं। वाड्रा ने कहा- "आज हम झेल रहे हैं, समय बदलेगा..."

by Mayank Yadav
अप्रैल 16, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Robert Vadra
Share on FacebookShare on Twitter

Robert Vadra statement: हरियाणा की शिकोपुर लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। वाड्रा इस बार अपनी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे। जैसे ही वे दफ्तर के बाहर पहुंचे, प्रियंका ने उन्हें गले लगाया और फिर वाड्रा अधिकारियों से पूछताछ के लिए भीतर चले गए। इस दौरान प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय के वेटिंग रूम में मौजूद रहीं। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहित कई राज्यों में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

रॉबर्ट वाड्रा ने साधा निशाना

ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले Robert Vadra ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम किसी से डरते नहीं हैं। हम निशाने पर हैं क्योंकि हम प्रासंगिक हैं। चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर रोका जाए। हम सॉफ्ट टारगेट नहीं हैं, हम हार्ड टारगेट हैं।”

RELATED NEWS

Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दायर की चार्जशीट, गंभीर आरोपों से घिरे

जुलाई 24, 2025
Robert Vadra

वाड्रा की ‘धर्मनिरपेक्षता’ पर बयान से मचा बवाल: पहलगाम हमले के बीच उठे गंभीर सवाल

अप्रैल 23, 2025

उन्होंने कहा कि जिस केस में उन्हें सवालों का सामना करना पड़ रहा है, उसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में उन्हें दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है। वाड्रा ने सवाल उठाया कि सात साल बाद उन्हीं सवालों को फिर से उठाना क्या दर्शाता है? उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं कभी भी नजरअंदाज नहीं करूंगा, मैं पूरी मजबूती से यहां आया हूं और सभी सवालों के जवाब दूंगा।”

‘समय हमेशा बदलता है…’

Robert Vadra ने कहा, “आज हम झेल रहे हैं, लेकिन समय बदलेगा तो हो सकता है कि उन्हें भी झेलना पड़े। मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता, कोई चीज छुपी नहीं है। मैं सत्य में विश्वास करता हूं और मुझे भरोसा है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

ईडी की कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली स्थित AICC कार्यालय के बाहर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है।

फेसबुक पोस्ट में जताई नाराजगी

पूछताछ से पहले Robert Vadra ने फेसबुक पर लिखा, “मेरे जन्मदिन के सप्ताह की सेवा कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है। मैंने बुजुर्गों को भोजन कराने और बच्चों को उपहार देने की योजना बनाई थी।” उन्होंने कहा, “लोगों की जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं किसी भी अन्यायपूर्ण दबाव का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

मंगलवार को भी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। उस दिन भी उन्होंने ईडी की कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया था और कहा था कि अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, लगातार दूसरी रात नहीं निकली पदयात्रा, भक्तों में मायूसी का माहौल

Tags: Robert Vadra
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दायर की चार्जशीट, गंभीर आरोपों से घिरे

by Gulshan
जुलाई 24, 2025

Robert Vadra : गुरुग्राम भूमि घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Robert Vadra

वाड्रा की ‘धर्मनिरपेक्षता’ पर बयान से मचा बवाल: पहलगाम हमले के बीच उठे गंभीर सवाल

by Mayank Yadav
अप्रैल 23, 2025

Robert Vadra News: पहलगाम के खूनी हमले से सन्न देश में शोक और गुस्से की लहर है, लेकिन इस त्रासदी...

Robert Vadra

ED समन पर पैदल पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- ‘दबाव से नहीं डरता, हर सवाल का दूंगा जवाब’

by Mayank Yadav
अप्रैल 15, 2025

Robert Vadra ED: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Robert Vadra, Kangana Ranaut, Parliament, Farmer Protest

‘संसद में रहने लायक नहीं हैं कंगना’ किसान वाले बयान से रॉबर्ट वाड्रा हैं नाराज़

by Gulshan
अगस्त 31, 2024

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना रनौत के हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया...

Robert Vadra, Congress

Lok Sabha Election 2024 : अमेठी से टिकट नहीं मिलने पर सामने आया रॉबर्ट वाड्रा का भावुक फेसबुक पोस्ट

by Gulshan
मई 5, 2024

Lok Sabha Election 2024 : आज से दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी (Congress) अपनी ओर से रायबरेली और अमेठी...

Next Post
Delhi Metro Fight

"कम ऑन-कम ऑन आजा लड़ते हैं" मेट्रो में हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, कपड़े फाड़ने तक पहुंचा झगड़ा!

काशी, मथुरा और संभल के बाद अब CM योगी का ‘डंडा’ उड़ा रहा गर्दा, जिस पर औवैसी ने कहा, ‘ये तो होना ही था’

काशी, मथुरा और संभल के बाद अब CM योगी का ‘डंडा’ उड़ा रहा गर्दा, जिस पर औवैसी ने कहा, ‘ये तो होना ही था’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist