Sunday, November 22, 2026 3:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » वसुंधरा राजे की पीएम मोदी-अमित शाह से मुलाकात के बाद लगी मुहर, अब पूर्व सीएम को मिलने जा रही ये चेयर

वसुंधरा राजे की पीएम मोदी-अमित शाह से मुलाकात के बाद लगी मुहर, अब पूर्व सीएम को मिलने जा रही ये चेयर

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पीएम मोदी की संसद भवन में करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई, इसके बाद वह अमित शाह से मिलीं।

by Vinod
30/07/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में कुछ दिन के बाद उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान होना है। ऐसे में सभी की नजरें पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर टिकीं। सोशल मीडिया पर कई नाम इस रेस में बताए जा रहे हैं। इन्हीं एक नामों से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधारा राजे का भी है। उनकी दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक में वसुंधरा पीएम मोदी के साथ तो दूसरी फोटो में वह अमित शाह के साथ दिख रही हैं। ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि बीजेपी वसुंधरा राजे को उपराष्ट्रपति बना सकती है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इन मुलाकातों को राजस्थान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, मंत्रिमंडल विस्तार, जाट समुदाय को साधने की रणनीति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पैदा हुए राजनीतिक शून्य को भरने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम नरेंद मोदी और गृहमंत्री के साथ हुई मुलाकातों को न केवल राजस्थान बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चाओं को हवा दी है। इतना ही नहीं वसुंधरा के बाद सीएम भजनलाल भी पीएम मोदी से मिले। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया में लिख रहे हैं कुछ तो बड़ा होने वाला है।

बीते सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात राजस्थान की राजनीति में उनकी स्थिति और प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वसुंधरा, जो दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, बीजेपी में एक प्रभावशाली नेता मानी जाती हैं। उनकी जाट समुदाय पर मजबूत पकड़ है, और पार्टी उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में वसुंधरा ने अपने समर्थकों को सरकार और संगठन में उचित स्थान देने की मांग रखी। वसुंधरा राजे पिछले डेढ़ साल से अपने गुट के नेताओं को मंत्रिमंडल और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिलाने की कोशिश कर रही हैं। 2023 में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में कुछ असंतोष देखा गया था। ऐसे में उनकी यह मुलाकात पार्टी नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित करने और अपने समर्थकों के लिए जगह सुनिश्चित करने की दिशा में देखी जा रही है।

RELATED NEWS

Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026

इन मुलाकातों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे से जोड़कर भी देखा जा रहा है। धनखड़ जाट समुदाय से आते हैं, उनके इस्तीफे ने राजस्थान में बीजेपी के लिए एक राजनीतिक शून्य पैदा किया है। जाट समुदाय राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक प्रभावशाली वोट बैंक है। धनखड़ के इस्तीफे के बाद बीजेपी के सामने जाट समुदाय को साधने की चुनौती है। ऐसे में वसुंधरा को साधना बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है, खासकर तब जब पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी कर रही है। वसुंधरा का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में रहा है। पीएम मोदी और गृहमंत्री से मुलाकात के बाद उनकी स्थिति और मजबूत होती दिख रही है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी वसुंधरा राजे को बड़ी चेयर दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी उन्हें देश का उपराष्ट्रपति बना सकती है।

इसके अलावा राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भजनलाल शर्मा की सरकार में जल्द ही नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, जिसमें वसुंधरा समर्थकों को भी स्थान मिल सकता है। इसके अलावा, बोर्ड और निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। बीजेपी संगठन में भी नई सूची जारी होने की संभावना है, जिसमें सभी गुटों को संतुलित करने की कोशिश की जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से एक या दो वरिष्ठ अधिकारी राजस्थान की प्रगति का आकलन करने के लिए भेजे जा सकते हैं। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और मीडिया में सकारात्मक खबरें भी इस रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी राजस्थान के नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकती है। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए झालावाड़ के पीपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे की भी पुरी रिपोर्ट पीएम को दी गई है।

गौरतलब है कि वसुंधरा राजे को राजस्थान में एक सर्वमान्य नेता माना जाता है। उनकी जाट समुदाय पर मजबूत पकड़ और लंबा राजनीतिक अनुभव उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान देता है। धनखड़ के इस्तीफे के बाद पार्टी उनके अनुभव का लाभ उठाकर जाट समुदाय को साधने की कोशिश कर रही है। यदि उपराष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान से किसी नेता का चयन होता है, तो वसुंधरा की राय को महत्व दिया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि अगर वसुंधरा को उपराष्ट्रपति नहीं बनाया जाता तो उन्हें केंद्र में मंत्री पद दिया जा सकता है। साथ ही राजस्थान सरकार में उनके करीबी नेताओं को भी जगह मिल सकती है। इन्हीं चर्चाओं के लिए वसुंधरा के बाद सीएम भजनलाल को भी दिल्ली बुलाया गया। वसुंधरा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भजनलाल से भी मिले। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान में डबल इंजन सरकार के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर सहयोग से राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने सभी बाधाओं को पार करते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मोदी ने राजस्थान को भविष्य में और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात में झालावाड़ के पीपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे पर भी चर्चा हुई, जिस पर प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदना व्यक्त की थी।

Related Posts

Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

June 29, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
Next Post
राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

Kamchatka 

Kamchatka earthquake: रूस में 8.8 का भूचाल, जापान-हवाई में सुनामी का कोहराम....

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

POPULAR POST

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

November 19, 2026
Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

November 17, 2026

LATEST

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India