रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

राजा भैया ने बागेश्वरधाम के पीठीधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सराहना की और कहा कि वे पूरे देश में घूम.घूम कर हिंदू समाज को जागरूक कर रहे हैं। समय के साथ धर्म में आई कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

by Vinod
जुलाई 30, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राजा भैया ने आज तक जो भी चुनाव लड़े उनमें जीत ही हासिल की। राजा भैया को यूपी की सियासत का किंगमेकर कहा जाता है। यही वजह रही कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार के दौरान भदरी घराने के राजकुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। सिर्फ एक वक्त ऐसा आया, जब सूबे की कमान मायावती के हाथों में आई और राजा भैया को मंत्री पद नहीं मिला। हां बीएसपी चीफ ने उन्हें सलाखों के पीछे जरूर पहुंचा दिया। दूसरा मौका 2017 में तब आया जब योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया बने और कुंडा विधायक को मंत्री की कुर्सी नहीं मिली। बावजूद राजा भैया खुलकर बीजेपी के साथ रहे। राज्यसभा चुनाव में मदद की। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी योगी जी के खेवनहार बने।

अब यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले कुंडा के राजा फिर चर्चाओं में हैं। भदरी घराने के राजकुमार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि राजा भैया और अखिलेश यादव एक हो गए हैं। दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन राजा भैया ने इनसभी बातों पर फुल विराम लगा दी। राजा भैया ने ऐलान किया है कि वह पंचायत और विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। राजा भैया ने दावा किया है कि उनका दल यूपी की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। राजा भैया का एक ताजा बयान फिर सामने आया है। वह श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए न सिर्फ सनातन धर्म, जातिवाद और सामाजिक कुरीतियों पर खुलकर अपनी बात रखी, बल्कि हिंदू समाज को जागरूक होने का भी आह्वान किया। साथ ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी बड़ी बात कही।

RELATED NEWS

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

अगस्त 9, 2026
दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

अक्टूबर 21, 2025

राजा भैया ने कहा कि सनातन धर्म पर आज भी हमले हो रहे हैं और धर्मांतरण की गतिविधियां समाज को तोड़ने का कार्य कर रही हैं। राजा भैया ने संतों और सजग नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सभी लोग समाज को जाग्रत करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को बचाने के लिए अब सिर्फ साधु-संतों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं, हर हिंदू अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ धर्म और संस्कारों का भी ज्ञान जरूर दें। राजा भैया ने जातिवाद को सनातन धर्म के लिए सबसे बड़ी बाधा बताया और कहा कि इस जहर को मिलकर समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने बागेश्वरधाम के पीठीधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सराहना की और कहा कि वे पूरे देश में घूम-घूम कर हिंदू समाज को जागरूक कर रहे हैं। समय के साथ धर्म में आई कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

राजा भैया ने कहा कि भारत के खिलाफ षड्यंत्र हजारों वर्षों से हो रहे हैं। कभी धर्म के नाम पर, कभी आक्रमणों के माध्यम से हमारे मंदिर तोड़े गए, लोगों की हत्याएं हुईं और हमें अपने ही देश में पीड़ा दी गई। अब समय आ गया है कि जब हम मंदिर में भगवान से केवल अपने परिवार या स्वार्थ के लिए प्रार्थना न करें, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाने की भावना से भी ईश्वर से प्रार्थना करें। राजा भैया ने कहा कि बीते 11 सालों में देश में परिवर्तन दिख रहा है। अब युवा भी आगे आ रहे हैं। हमें सनातन को मिलकर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी सनातन को लेकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो हिन्दुओं को जातियों मे बांटने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहना होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चलते अब गोरे भी श्रीराम का जप कर रहे हैं। हिन्दू भी इकजुट हो रहे हैं। हमसभी को एक होना होगा।

Tags: Kunda MLA Raja BhaiyaPandit Dhirendra ShastriSanatan DharmaUjjain Mahakal
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

सनातन चेतना के प्रखर संवाह कनिरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का व्यक्तित्व एवं कृतित्व साधना की...

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

by Vinod
अक्टूबर 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वो इधर-उधर की बात नहीं करते। जुबान से कभी भी अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलते। तर्कों...

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

by Sadaf Farooqui
मई 3, 2025

Funeral Rules: सनातन धर्म में जीवन की हर छोटी-बड़ी बात के लिए नियम तय किए गए है।फिर चाहे वो जन्म...

Mahakumbh 2025: एक्ट्रेस इशिका तनेजा पहुंची महाकुंभ में गुरु दीक्षा,क्या शोबिज़ छोड़ कर बन गई सनातन शिष्या

Mahakumbh 2025: एक्ट्रेस इशिका तनेजा पहुंची महाकुंभ में गुरु दीक्षा,क्या शोबिज़ छोड़ कर बन गई सनातन शिष्या

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 6, 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 में कई जाने माने चेहरे चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक नाम है इशिका...

CM Yogi

‘सनातन धर्म सुरक्षित तो सब सुरक्षित…’ अयोध्या से CM योगी ने किया सनातन धर्म की सुरक्षा का आह्वान

by Mayank Yadav
दिसम्बर 20, 2024

CM Yogi Sanatan Dharma: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए...

Next Post
Kamchatka 

Kamchatka earthquake: रूस में 8.8 का भूचाल, जापान-हवाई में सुनामी का कोहराम....

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist