मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरता को सलाम, अदाणी डिफेंस ने सशस्त्र बलों को दिया सम्मान

अदाणी डिफेंस ने ‘Operation Sindoor’ की शानदार सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है। इस ऑपरेशन से देश के नागरिकों और राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा करने के संकल्प को मजबूती मिली है।

by Akhand Pratap Singh
मई 13, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Operation Sindoor
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अदाणी डिफेंस ने ‘Operation Sindoor’ की शानदार सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है। इस ऑपरेशन से देश के नागरिकों और राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा करने के संकल्प को मजबूती मिली है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर कहा, “हम भारत की सेवा करने वालों की सेवा ‘सम्मान’ के साथ करने के उद्देश्य पर संकल्प लेते हुए अडिग हैं।”

राजवंशी ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “गर्व और कृतज्ञता के गहरे भाव के साथ हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शानदार क्रियान्वयन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं। आपकी बहादुरी और निस्वार्थता ने न केवल आपकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है, बल्कि हमारी सामूहिक एकता और ताकत की भावना को भी नया किया है।”

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

अगस्त 19, 2026

उन्होंने आगे कहा, “तीनों सेनाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता राष्ट्र निर्माण के मूल में निहित है। हम इस जिम्मेदारी को केवल एक नारे के रूप में नहीं, बल्कि अपने उद्देश्य के रूप में निभाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आज, पहले से कहीं अधिक, हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं और इस अटूट विश्वास (Operation Sindoor) से प्रेरित हैं कि देश पहले आता है। वर्दी पहने हर साहसी पुरुष और महिला और उनके परिवार जो उनके पीछे दृढ़ता से खड़े हैं, हम आपके साथ खड़े हैं।”

यह भी पढ़े: Operation Keller: शोपियां में सेना ने लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर, घाटी में हाई अलर्ट

भारत ने पहलगाम में 26 पर्यटकों के नरसंहार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी शिविरों को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद भारतीय नागरिक क्षेत्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए। इसे भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने विफल कर दिया। वहीं, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ।

भारत की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोका गया और उन्हें बेअसर कर दिया गया, जो भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारी और प्रभावशीलता को दर्शाता है। इस ऑपरेशन ने आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत या उसके नागरिकों पर किसी भी हमले का निर्णायक और शक्तिशाली प्रतिशोध लिया जाएगा।

Tags: Operation Sindoor
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था,...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
Fake News: डराने या चौंकाने वाली वायरल खबरों की सच्चाई जानना क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत?

Fake News: डराने या चौंकाने वाली वायरल खबरों की सच्चाई जानना क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत?

Car Service: करवा रहे हैं कार की सर्विसिंग? क्या रखे ख्याल कहीं छोटी गलती से ना हो जाए बड़ा नुकसान

Car Service: करवा रहे हैं कार की सर्विसिंग? क्या रखे ख्याल कहीं छोटी गलती से ना हो जाए बड़ा नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In