Friday, November 6, 2026 6:17 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट, जेडीयू और भाजपा ने किया समर्थन

ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट, जेडीयू और भाजपा ने किया समर्थन

ईद-उल-फितर के अवसर पर केंद्र सरकार ने एक अहम घोषणा की है, जिसके तहत 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को 'सौगात-ए-मोदी' किट प्रदान की जाएगी।

by Gulshan
25/03/2025
Saugat-e-Modi

Saugat-e-Modi : ईद-उल-फितर के अवसर पर केंद्र सरकार ने एक अहम घोषणा की है, जिसके तहत 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट प्रदान की जाएगी। यह किट विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई है, जिससे उन्हें ईद के त्योहार पर खुशियाँ मनाने में मदद मिलेगी। इस कदम का समर्थन बिहार सरकार और भाजपा के नेताओं द्वारा किया गया है, जिन्होंने इसे एक सकारात्मक और समावेशी पहल करार दिया।

बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद खान ने क्या कहा ?

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद खान ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि बिहार के मेहनतकश मुस्लिम समुदाय को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “हमारे नेताओं ने पीएम मोदी से बात की है, और हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि बिहार को इस ‘सौगात-ए-मोदी’ किट से लाभ होगा।” उन्होंने कहा कि 2005 के बाद से नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…’, महिला ने पति को कमरे में बंद करके की पिटाई, केस दर्ज

RELATED NEWS

No Content Available

बिहार विधानसभा के बाहर आरजेडी विधायकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर मंत्री मोहम्मद खान ने कहा, “विपक्ष की बात मत कीजिए, वे अप्रासंगिक हैं। बिहार का विकास नीतीश कुमार ने किया है और बिहार की जनता उनसे प्यार करती है।” उन्होंने विरोध करने वालों को नकारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के विकास को सराहा।

भा.ज.पा. विधायक पवन जायसवाल का बयान

भा.ज.पा. विधायक पवन जायसवाल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हम केवल अल्पसंख्यकों के लिए नहीं, बल्कि हर समुदाय के लिए काम करते हैं। जब भी हम अच्छा काम करते हैं, तो विपक्ष उस पर सवाल उठाता है। ‘सौगात-ए-मोदी’ कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले तीन तलाक को समाप्त किया गया, जिस पर विपक्ष ने विरोध किया था। अगर पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं तो विपक्ष को खुश होना चाहिए।”

पवन जायसवाल ने गठबंधन को लेकर तंज

पवन जायसवाल ने विपक्ष के गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि यह गठबंधन स्वार्थ आधारित है। चुनाव से पहले ये लोग एक-दूसरे के खिलाफ जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी ने जब महसूस किया कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, तो उन्होंने गठबंधन कर लिया, और अब उन्हें बिहार में जनाधार बढ़ाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने तेजस्वी यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया।”

Related Posts

No Content Available
Next Post
palmistry :हस्‍तरेखा शास्‍त्र,क्या होती है मणिबंध रेखाएं, हथेली की जगह कहां पर होती है खोलती हैं आपकी उम्र के राज

palmistry :हस्‍तरेखा शास्‍त्र,क्या होती है मणिबंध रेखाएं, हथेली की जगह कहां पर होती है खोलती हैं आपकी उम्र के राज

कौन है IAS अभिषेक प्रकाश का बिचौलिया मिर्जा, जो निकांत जैन की तरह ‘वसूली’ का चला रहा था ‘धंधा’

कौन है IAS अभिषेक प्रकाश का बिचौलिया मिर्जा, जो निकांत जैन की तरह ‘वसूली’ का चला रहा था ‘धंधा’

ATM Trancsaction

1 मई से ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा, आरबीआई ने बढ़ाए चार्जेस

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

November 4, 2026

LATEST

UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India