Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

International Self-Care Day2025: क्यों मनाया जाता है,क्या है इसका मक़सद, खुद की सेहत का ख़्याल रखने का दिन

इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे हमें याद दिलाता है कि खुद की देखभाल कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है। सही खान-पान, व्यायाम और मानसिक शांति से हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

by SYED BUSHRA
July 24, 2025
in राष्ट्रीय
Self Care Day 2025 Importance and Tips for Healthy Living
Share on FacebookShare on Twitter

Self-Care Day: हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2011 में इंटरनेशनल सेल्फ केयर फाउंडेशन (ISF) ने की थी। इस दिन को 24/7 यानी दिन के 24 घंटे और हफ्ते के 7 दिन के कॉन्सेप्ट पर चुना गया ताकि यह याद दिलाया जा सके कि सेल्फ केयर हर समय जरूरी है, न कि केवल एक खास दिन।

इस साल की थीम क्या है?

24 जुलाई 2025 की थीम है। ‘ओवरऑल हेल्थ एंड वेलनेस के लिए सेल्फ केयर को बढ़ावा देना’। यानी केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सेहत का भी ख्याल रखना।

RELATED NEWS

No Content Available

सेल्फ केयर आखिर है क्या?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सेल्फ केयर का मतलब है। कोई व्यक्ति, परिवार या समुदाय खुद की सेहत की जिम्मेदारी लेना, चाहे वह किसी डॉक्टर की मदद से हो या खुद की कोशिशों से। इसका मकसद है बीमारियों से बचना, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और सेहतमंद रहना।

क्यों जरूरी है खुद का ख्याल रखना?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम दूसरों की जिम्मेदारियों में इतने उलझ जाते हैं कि खुद को भूल जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक हम खुद ठीक नहीं रहेंगे, तब तक किसी और का भी साथ नहीं दे पाएंगे। खुद की देखभाल करने से हम तनाव, बीमारी और मानसिक थकान से दूर रह सकते हैं। इससे हेल्थ सिस्टम पर भी कम बोझ पड़ता है।

कैसे करें खुद की देखभाल?

तीनों हेल्थ पर ध्यान दें: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक। तीनों का आपस में गहरा रिश्ता होता है।

संतुलित आहार लें: हर दिन ताजे फल, सब्जियां और पोषण से भरपूर चीजें खाएं। जंक फूड से दूर रहें।

नियमित व्यायाम करें:रोजाना 30 मिनट टहलें, दौड़ें या योग करें। इससे शरीर एक्टिव रहता है।

मेडिटेशन करें: दिन की शुरुआत या अंत में कुछ समय ध्यान लगाएं। यह मन को शांत करता है।

अच्छी किताबें पढ़ें: इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा और मन को भी राहत मिलेगी।

मनपसंद एक्टिविटी करें:जो भी आपको अच्छा लगे, जैसे डांस, गाना या पेंटिंग, उसमें थोड़ा समय दें।

प्रकृति से जुड़ें:मोबाइल और हेडफोन से थोड़ी दूरी बनाकर पार्क या गार्डन में कुछ वक्त बिताएं।

Tags: HealthAndWellnessSelf Care Day 2025
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post

चांदी ने सोने को पछाड़ा! इसके पीछे चीन का है बड़ा खेल, जानें क्या है आज के ताजा रेट...

AK Sharma

मंत्री AK Sharma का बिजली विभाग पर बड़ा हमला: अफसरों की जमकर क्लास, बोले- जनता दे रही है गाली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist