रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Shibu Soren death:पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,झारखंड में शोक की लहर,बेटे हेमंत की भावुक प्रतिक्रिया

आदिवासी अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक, झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री और आठ बार सांसद रहे शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके संघर्ष और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Shibu Soren Death: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के कद्दावर नेता शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने सोमवार सुबह 8:48 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती थे। उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री और बेटे हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

तीन दिन का राजकीय शोक

शिबू सोरेन के सम्मान में झारखंड सरकार ने 4 से 6 अगस्त तक तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। 4 और 5 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। झारखंड की राजनीति में ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन ने अपने जीवन को आदिवासियों और वंचितों की आवाज बनने में लगा दिया।

RELATED NEWS

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

अगस्त 13, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

अगस्त 6, 2026

झारखंड की माटी ने आज अपना सबसे बड़ा सपूत खो दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और किडनी से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवा रहे थे।

उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

जनजातीय समाज की बुलंद आवाज

‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न सिर्फ झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाई, बल्कि आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

तीन बार मुख्यमंत्री, आठ बार सांसद

शिबू सोरेन 2005, 2008 और 2009 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने। हालांकि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण वह कभी भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा उन्होंने आठ बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया। केंद्र सरकार में वह तीन बार कोयला मंत्री भी रहे।

जीवनभर संघर्ष का प्रतीक

उनका राजनीतिक सफर आसान नहीं था। 1977 में उन्हें पहली बार चुनाव में हार मिली, लेकिन 1980 में उन्होंने संसद में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की।

शोक संदेशों का तांता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं, हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “आज मैं शून्य हो गया हूं।”

एक नेता, जिसने झारखंड को दिलाई पहचान

शिबू सोरेन झारखंड को बिहार से अलग राज्य बनवाने की लड़ाई में सबसे आगे थे। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन दुर्भाग्यवश एक भी कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। 2005, 2008 और 2009 में वह मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों के चलते उनका कार्यकाल छोटा रहा।

केंद्र में भी निभाई अहम भूमिका

राज्य के साथ-साथ शिबू सोरेन ने केंद्र की राजनीति में भी अपना प्रभाव छोड़ा। वह कुल आठ बार लोकसभा सांसद रहे और तीन बार कोयला मंत्री का पदभार संभाला। 1980 से लेकर 2014 तक वह कई बार दुमका से सांसद चुने गए। नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की सरकार में उन्होंने मंत्री पद पर काम किया। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे।

निजी जीवन और राजनीतिक संघर्ष

1977 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी, लेकिन 1980 में जीतकर संसद पहुंचे। उन्होंने अपने जीवन में आदिवासी समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश ने एक जमीनी नेता को खो दिया है।

News1india का श्रद्धांजलि संदेश:
देश और झारखंड की राजनीति को नई दिशा देने वाले, संघर्ष और सेवा के प्रतीक शिबू सोरेन को शत्-शत् नमन। गुरुजी का योगदान युगों तक याद रखा जाएगा।
ॐ शांति।

Tags: Obituarypolitics
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament LIVE: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र दोबारा शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। केंद्र...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
Majin Khan

लखनऊ में 17 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला माजिन खान गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Bulandshahr

BOB बैंक मैनेजर की आत्महत्या से सनसनी: पत्नी पर लगाया गया अफेयर और 20 लाख की मांग का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist