• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 19, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

Shibu Soren Stories: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता है उनका 81 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अलग राज्य की मांग को मजबूत किया।

by Vinod
August 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राजनीति, राष्ट्रीय
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ जब दहाड़ता तो जंगल के हर कोने में उसकी आवाज सुनाई देती। जब आदिवासियों का मसीहा अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरता तो झारखंड मुस्कराता। शान ऐसी की जंगल के देवता की पूजा दिल्ली दरवार तक में होती। अटल जी से लेकर सोनिया गांधी भी हजारीबाग जिले के नामरा गांव निवासी शीबू सोरेन के दीवाने थे। तभी तो दाड़ी वाले बाबा जी का नाम ’दिशोम गुरु’ पड़ा। महाजनी प्रथा के खिलाफ यलगार कर जंगल से निकले और देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाई। सीएम चुने गए। केंद्र में मंत्री बनाए गए। बेटों के लिए सियासी जमीन तैयार की। बड़े बेटे विधायक निर्वाचित हुए। बहू भी जनप्रतिनिधि बनी। छोटे बेटे हेमंत सोरेन भी राजनीति में आए और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया।

हां हम बात कर पूर्व सीएम शीबू सोरेन की, जिन्होंने सोमवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आदिवासियों के मसीहा शीबू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय शिबू सोरेन, जिन्हें ’दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है और विशेष रूप से जमशेदपुर, जहां उनका आंदोलन गहरा प्रभाव छोड़ गया। वहां भी उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ’दिशोम गुरु’ का पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव लेकर जाएगा। जहां उनके पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शीबू सोरेन के परिवार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

Up News

UP की इस खबर से मची सनसनी, SSP की मां की बिगड़ी तबियत हुई, डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस

September 18, 2025
Meta AI Smart Glasses

लॉन्च हुआ Meta का धमाकेदार AI स्मार्ट ग्लास, मिलेगी कास डिस्प्ले के साथ रिस्टबैंड कंट्रोलर

September 18, 2025

झारखंड के नेमरा गांव के आदिवासी परिवार में जन्मे शिबू सोरेन लाखों-करोड़ों आदिवासियों के लिए किसी भगवान से कम नहीं थे। शिबू सोरेन के समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए हर वर्ष दो फरवरी को झारखंड की उपराजधानी दुमका में देर रात तक जमे रहते थे। शिबू सोरेन जब अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते थे तो उनके समर्थक जोश से भर जाते थे। लंबी बाल-दाढ़ी वाले इस करिश्माई नेता ने झारखंड बनवाने से लेकर आदिवासी समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने तक बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने जंगल से दिल्ली तक की सियासत में अपनी हनक बरकरार रखी। जानकार बताते हैं कि आजादी से तीन साल पहले 11 जनवरी 1944 को जन्में शिबू सोरेन का बचपन मुश्किलों से भरा था। उनके पिता सोबरन मांझी की गिनती उस इलाके में सबसे पढ़े लिखे आदिवासी शख्सियत के रूप में होती थी।

शिबू सोरेन के पिता पेशे से एक शिक्षक थे। शीबू सोरेन के पिता की सूदखोरों और महाजनों से उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी। इसकी सबसे बड़ी वजह सूदखोरों और महाजनों का उस वक्त आदिवासियों के प्रति बर्ताव था। शिबू सोरेन के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। शिबू सोरेन के पिता सोबरन सोरेन को महाजनों ने उनकी जमीन के लिए मार डाला। यह घटना शिबू सोरेन के जीवन का ऐसा मोड़ बन गई जिसने उनके दिल में न्याय और समानता की ज्वाला जला दी। इसके बाद शिबू सोरेन ने लकड़ी बेचने का काम शुरू कर दिया। शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने गांव के आदिवासियों को संगठित किया और ’धानकटनी आंदोलन’ शुरू किया। शिबू सोरेन का यह आंदोलन केवल उनके साहस को ही नहीं दर्शाता है, बल्कि एक ऐसा इतिहास रचता है, जिसने झारखंड के आदिवासियों को उनकी शक्ति का एहसास कराया था।

शिबू सोरेन ने पहला लोकसभा चुनाव 1977 में लड़ा था, लेकिन उस चुनाव में उन्हें हार मिली थी। वह पहली बार 1980 में लोकसभा सांसद चुने गए। इसके बाद शिबू 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा चुनाव जीते। 2002 में वह राज्यसभा में पहुंचे। इसी साल उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर दुमका से लोकसभा का उपचुनाव जीता। झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और उनके नेतृत्व में यह संगठन झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में अग्रणी बन गया। उनका उद्देश्य केवल एक अलग राज्य बनाना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि आदिवासियों के अधिकार और सम्मान की रक्षा होय उनके संघर्ष और आंदोलन के कारण 2000 में झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन पांच साल का कार्यकाल एक बार भी पूरा नहीं कर सके। एक कद्दावर आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक सदस्य, उन्होंने 38 वर्षो तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

शीबू सोरेन का राजनीतिक जीवन विवादों से भरा रहा है। वो पहली बार मार्च 2005 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 9 दिन के बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद 2008 में दोबारा झारखंड के सीएम बने, लेकिन छह महीने के बाद ही उनकी कुर्सी चली गई। इसके बाद तीसरी बार 2009 में मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन कुछ महीनों बाद ही बीजेपी से समर्थन न मिलने पर वह बहुमत साबित नहीं कर सके और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सोरेन के 2006 में केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रहने के दौरान दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अपने सचिव शशि नाथ की हत्या का दोषी माना था। हत्या के मामले में उन्हे ंजेल भी जाना पड़ा तो भ्रष्टाचार के मामले में भी उन पर कानूनी शिकंजा कसा। शीबू सोरेन 1980, 1989, 1991, 1996, 2002 और 2004 में सांसद बने. इसके अलावा 2009 और 2014 में भी सांसद चुने गए। इस तरह से छह बार लोकसभा संसद रहे और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे।

संसद रहते हुए दिल्ली की सियासत में अपनी हनक को बरकरार रखा था। यूपीए से लेकर एनडीए सरकार को उन्होंने समर्थन दिया। ऐसे में उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे हेमंत सोरेन को सौंप दी, जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं। शीबू सोरेन ने अपनी राजनीति जंगल से शुरू की। आदिवासी उन्हें भगवान मानते थे। आदिवासियों के घरो में आज भी ’दिशोम गुरु’ की तस्वीर मिल जाएगी। ’दिशोम गुरु’ ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किए। इन्हीं के चलते आदिवासियों को अपना खुद का झारखंड राज्य मिला। शीबू सोरेन ने माओवाद के खिलाफ भी जंग लड़ी। ’दिशोम गुरु’ ने लोगों को बंदूक झोड़कर मुख्यधारा में लौटने को लेकर कई योजनाएं भी चलाई। जिसका असर प्रदेश में दिखा। जानकार बताते हैं कि झारखंड में मोओवाद को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका शीबू सोरेन की भी रही है।

Tags: HEMANT SORENJharkhandShibu Soren dieswho was Shibu Soren
Share197Tweet123Share49
Previous Post

‘सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते’ – राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Next Post

दिल्ली-NCR से इन शहरों तक चलेगी Uber की लग्जरी Motorhome! जानें कैसे करें बुकिंग मिनटों में

Vinod

Vinod

Next Post
Uber Motorhome

दिल्ली-NCR से इन शहरों तक चलेगी Uber की लग्जरी Motorhome! जानें कैसे करें बुकिंग मिनटों में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi NCR weather update

Delhi-NCR Weather: बादलों के बावजूद नहीं मिलेगी उमस और गर्मी से राहत,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

September 19, 2025
Royal Enfield Meteor 350 new model launch

Royal Enfield Meteor 350:शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ नया मॉडल लॉन्च,क्या है किये गए बदलाव कितनी होगी क़ीमत

September 19, 2025
Disha Patani Firing Case: किसने कहा “ये एनकाउंटर नहीं, बल्कि सनातन की हार है” पाकिस्तानी कनेक्शन का हुआ खुलासा

Disha Patani Firing Case: किसने कहा “ये एनकाउंटर नहीं, बल्कि सनातन की हार है” पाकिस्तानी कनेक्शन का हुआ खुलासा

September 19, 2025
U P Police Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में STF की बड़ी कार्रवाई,दो शूटरों को मार गिराया

U P Police Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में STF की बड़ी कार्रवाई,दो शूटरों को मार गिराया

September 19, 2025
UP government traffic challan waiver news

Yogi Government का बड़ा तोहफ़ा,वाहन मालिकों को मिली राहत,कब से कब तक के पुराने ट्रैफिक चालान होंगे माफ़

September 18, 2025
Up News

UP की इस खबर से मची सनसनी, SSP की मां की बिगड़ी तबियत हुई, डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस

September 18, 2025
Meta AI Smart Glasses

लॉन्च हुआ Meta का धमाकेदार AI स्मार्ट ग्लास, मिलेगी कास डिस्प्ले के साथ रिस्टबैंड कंट्रोलर

September 18, 2025
India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां…

September 18, 2025
UP News

UP News : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी…CM Yogi ने मिशन शक्ति की घोषणा कर अधिकारियों को दिए आदेश

September 18, 2025
Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

September 18, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version