मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Shravani Mela 2026: देवघर से बासुकीनाथ के बीच शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, सिर्फ मिनटों में कर सकेंगे बाबा के दर्शन

श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। श्रद्धालु अब 10 से 15 मिनट में बाबा बैद्यनाथ, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का हवाई दर्शन कर सकेंगे। सेवा की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग उपलब्ध है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी सुविधा शुरू की है। मंगलवार से देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस सेवा के जरिए श्रद्धालु कम समय में बाबा बैद्यनाथ, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का आकाशीय दर्शन कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रा को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट करेगा संचालन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन) की पहल पर यह सेवा शुरू की गई है। हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

RELATED NEWS

Shravani Mela 2026: 25 हजार फॉलोअर्स वालों को मिलेगा मौका, श्रावणी मेला पर रील बनाकर जीतें इतने लाख तक का इनाम

Shravani Mela 2026: 25 हजार फॉलोअर्स वालों को मिलेगा मौका, श्रावणी मेला पर रील बनाकर जीतें इतने लाख तक का इनाम

जुलाई 19, 2026
Deoghar

कांवर यात्रा के दौरान बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

जुलाई 29, 2025

जानिए किराया और यात्रा का समय

देवघर और बासुकीनाथ के बीच 10 मिनट की आकाशीय यात्रा का किराया 2,850 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। वहीं देवघर से त्रिकूट पर्वत के 10 से 15 मिनट के हवाई दर्शन के लिए 3,750 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। यदि कोई श्रद्धालु देवघर से बासुकीनाथ की एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा करना चाहता है, तो इसके लिए 4,500 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होगी बुकिंग

श्रद्धालु हथगढ़ मैदान स्थित टिकट काउंटर से हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रशासन ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9122583111 भी जारी किया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

जिला प्रशासन ने हेलीपैड पर सुरक्षा और संचालन से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस सेवा से श्रद्धालुओं का समय बचेगा और वे सुरक्षित तरीके से धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

Tags: BasukinathDeogharShravani Mela 2026
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Shravani Mela 2026: 25 हजार फॉलोअर्स वालों को मिलेगा मौका, श्रावणी मेला पर रील बनाकर जीतें इतने लाख तक का इनाम

Shravani Mela 2026: 25 हजार फॉलोअर्स वालों को मिलेगा मौका, श्रावणी मेला पर रील बनाकर जीतें इतने लाख तक का इनाम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Shravani Mela 2026: अगर आप सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाते हैं और आपके हजारों फॉलोअर्स हैं, तो बिहार...

Deoghar

कांवर यात्रा के दौरान बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025

Deoghar Bus Accident: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे कांवरियों की बस मंगलवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई।...

Next Post
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist