शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Silver Price: तेज उछाल से निवेशक हैरान, आम लोगों से दूर होती चांदी, पहुंची 4 लाख की दहलीज के करीब

चांदी और सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कमजोर डॉलर और वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प चुन रहे हैं, जिससे चांदी 4 लाख रुपये के करीब पहुंचती दिख रही है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 29, 2026
in राष्ट्रीय
Silver price touches record high
Share on FacebookShare on Twitter

Silver Price Surge:इन दिनों चांदी की कीमतें ऐसे बढ़ रही हैं, मानो चांद को छूने निकल पड़ी हों। जिस भाव की कल्पना आम आदमी मुश्किल से करता था, चांदी ने उसे पीछे छोड़ दिया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो इसी हफ्ते चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को भी पार कर सकती है।

दो दिनों में चांदी के दाम कितने बढ़े

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दो दिनों में चांदी के दाम करीब 53 हजार रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी के वायदा कारोबार में 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह 3.83 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, सोने की कीमतों में भी लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।
यहां यह समझना जरूरी है कि वायदा कारोबार का मतलब उस सोने या चांदी से होता है, जिसकी अभी बाजार में सप्लाई नहीं हुई है, बल्कि जो आने वाले समय में खदानों से निकलकर बाजार में पहुंचेगी।

RELATED NEWS

silver price record amid global tension

Silver Hits Record: टैरिफ धमकी या बढ़ता वैश्विक तनाव, निवेशकों का रुझान क्यों सेफ-हेवन की ओर बढ़ा, सोना चांदी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर

जनवरी 19, 2026

चांदी में आज कितना उछाल आया

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी वाली चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 26,821 रुपये यानी 7.53 प्रतिशत उछलकर 3,83,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वहीं, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 4,730 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,62,429 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव एक ही दिन में 40,500 रुपये बढ़ा था। अगर हाजिर बाजार और एमसीएक्स दोनों को मिलाकर देखें, तो सिर्फ दो दिनों में चांदी करीब 53 हजार रुपये महंगी हो चुकी है।

ग्लोबल मार्केट में क्या है हाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, नए भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता रुझान कीमती धातुओं की कीमतों को ऊपर ले जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 9.03 प्रतिशत उछलकर 115.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर में तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने चांदी को सुरक्षित विकल्प के तौर पर चुना है।

सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 3.31 प्रतिशत बढ़कर 5,251.1 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बनी अनिश्चितता और डॉलर के चार साल के निचले स्तर पर पहुंचने से सोने की कीमतों में और मजबूती आई है। फिलहाल हालात जल्द सुधरते नजर नहीं आ रहे।

Tags: Gold Price RecordSilver Price Surge
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

silver price record amid global tension

Silver Hits Record: टैरिफ धमकी या बढ़ता वैश्विक तनाव, निवेशकों का रुझान क्यों सेफ-हेवन की ओर बढ़ा, सोना चांदी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर

by SYED BUSHRA
जनवरी 19, 2026

Silver Hits Record High: वैश्विक बाजार में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव का सीधा असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।...

Next Post
cashless treatment for teachers

Cashless Treatment: योगी सरकार का बड़ा कदम, क्या मिलेगा कैशलेस इलाज, सरकारी के साथ निजी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल

Minority Quota: धर्म परिवर्तन कर मेडिकल में दाखिले की कोशिश, अल्पसंख्यक कोटे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Minority Quota: धर्म परिवर्तन कर मेडिकल में दाखिले की कोशिश, अल्पसंख्यक कोटे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist