मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पति से Alimony में मांगे करोड़ों, BMW और मुंबई में फ्लैट, किसने कहा खुद कमाकर खाएं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि योग्य और पढ़ी-लिखी महिलाओं को पति से गुजारा भत्ता नहीं मांगना चाहिए। अगर उनके पास कमाने की क्षमता है, तो उन्हें आत्मनिर्भर होकर खुद कमाने की कोशिश करनी चाहिए।

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme court on Alimony:22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक गुजारा भत्ता से जुड़ी सुनवाई के दौरान बड़ा बयान दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने एक महिला याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा, “आप इतनी पढ़ी-लिखी हैं, एमबीए किया है, आईटी प्रोफेशनल हैं… फिर खुद क्यों नहीं कमातीं? आपको पति से गुजारा भत्ता नहीं मांगना चाहिए।”

कोर्ट की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब महिला ने 18 महीने की शादी के बाद पति से अलग रहते हुए मुंबई में एक फ्लैट और ₹12 करोड़ की मांग की। साथ ही, महिला ने बीएमडब्ल्यू कार और शादी को रद्द करने की भी मांग रखी थी।

RELATED NEWS

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

अगस्त 31, 2026
Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026

“आप पढ़ी-लिखी हैं, फिर मांग क्यों रही हैं?”

मुख्य न्यायाधीश ने सवाल किया, “शादी सिर्फ 18 महीने चली और आप इतना सब कुछ मांग रही हैं? बीएमडब्ल्यू तक?” उन्होंने आगे कहा, “आपके पास डिग्री है, आपके पास स्किल है, आपकी नौकरी की मांग बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में है, फिर आप काम क्यों नहीं करतीं?” महिला का कहना था कि उसका पति बेहद अमीर है और उसने शादी को मानसिक उत्पीड़न के आधार पर शून्य घोषित करने की मांग की है। इस पर कोर्ट ने कहा, “या तो आप सभी सुविधाएं चाहती हैं, या फिर खुद कुछ नहीं करना चाहतीं। यह सही नहीं है।”

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी जताई थी यही चिंता

ऐसा ही एक मामला इस साल मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट के सामने भी आया था। कोर्ट ने साफ कहा था कि कानून का मकसद बराबरी और ज़रूरतमंदों की मदद करना है, लेकिन यह किसी को ‘आलसी’ बनने की छूट नहीं देता। जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा था, “जो महिला अच्छी पढ़ाई-लिखाई कर चुकी है और उसके पास काम करने का अनुभव भी है, उसे केवल गुजारा भत्ता पाने के लिए घर बैठना शोभा नहीं देता।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि CrPC की धारा 125 का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

कोर्ट का संदेश – आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों की टिप्पणियों से यह साफ है कि अदालतें अब इस बात पर ज़ोर दे रही हैं कि योग्य और सक्षम महिलाएं खुद के पैरों पर खड़ी हों। अगर महिला के पास पढ़ाई, काम का अनुभव और स्किल है, तो सिर्फ इसलिए कि उसका पति अमीर है, उससे भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगना सही नहीं माना जाएगा।

गुजारा भत्ता कानून जरूरतमंदों की मदद के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका दुरुपयोग करना सही नहीं है। पढ़ी-लिखी और काबिल महिलाएं अगर चाहें तो आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अदालत का यही संदेश है।खुद पर भरोसा करें और अपने दम पर जिंदगी गुजारे।

Tags: Legal Newswomen empowerment
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Legal News: वकीलों की सोशल मीडिया रील्स पर उठे सवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, किसने PIL दाख़िल कर रोक लगाने करी मांग

Legal News: वकीलों की सोशल मीडिया रील्स पर उठे सवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, किसने PIL दाख़िल कर रोक लगाने करी मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

PIL Filed Against Lawyers' Reels, सोशल मीडिया पर इन दिनों वकीलों की रील्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Next Post
Skin glowing tips: स्किन के लिए कितना फ़ायदेमंद है Vitamin E ? खाना या लगाना कौन सा तरीक़ा हैं सही

Skin glowing tips: स्किन के लिए कितना फ़ायदेमंद है Vitamin E ? खाना या लगाना कौन सा तरीक़ा हैं सही

Ghaziabad

फर्जी एंबेसडर की असलियत: Ghaziabad में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, पीएम-राष्ट्रपति के साथ फोटो दिखाकर करता था ठगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In