शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट लगाएगा रोक? “वक्फ बाय यूजर”, जैसे तीन अहम मुद्दों पर आज फैसला संभव

सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ संशोधन कानून 2025 पर अहम सुनवाई होगी। “वक्फ बाय यूजर”, कलेक्टर की जांच शक्ति और गैर-मुस्लिम सदस्य जैसे प्रावधानों पर कोर्ट स्टे लगा सकता है। बुधवार को कोर्ट ने संकेत दिए थे।

by Mayank Yadav
अप्रैल 17, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Supreme Court

Supreme Court stay on Waqf law: वक्फ संशोधन कानून 2025 को लेकर आज देश की सर्वोच्च अदालत की नजरें एक ऐतिहासिक फैसले पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस विवादास्पद कानून पर आज लगातार दूसरे दिन सुनवाई हो रही है, जहां बुधवार को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस ने कानून के कुछ हिस्सों पर रोक लगाने के संकेत दिए थे। “वक्फ बाय यूजर” की मान्यता खत्म करने, कलेक्टर को संपत्ति जांच का अधिकार देने और वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने जैसे प्रावधानों पर कोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में आज का दिन बेहद अहम है—क्या कोर्ट इस कानून पर स्टे लगाएगा? क्या हिंदू पक्ष की आपत्तियों को मिलेगा कानूनी समर्थन? जानिए पूरी सुनवाई का हाल।

तीखे सवालों के घेरे में वक्फ बाय यूजर की व्यवस्था

Supreme Court में बुधवार को करीब 70 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान सबसे अधिक बहस “वक्फ बाय यूजर” की अवधारणा को लेकर हुई। यह वह व्यवस्था है जिसमें बिना किसी लिखित घोषणा के, किसी संपत्ति के धार्मिक प्रयोग के आधार पर उसे वक्फ घोषित किया जा सकता है। नए कानून ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस बदलाव पर चिंता जताते हुए कहा कि “कुछ वास्तविक वक्फ बाय यूजर भी होते हैं जिन्हें इस कानून से नुकसान होगा।” उन्होंने कहा कि सभी के पास पंजीकरण या डीड के दस्तावेज नहीं होते और यदि ऐसे वक्फ को डिनोटिफाई किया गया, तो इसके “गंभीर परिणाम हो सकते हैं।” कोर्ट ने साफ कहा कि विधायिका किसी निर्णय, आदेश या डिक्री को शून्य नहीं घोषित कर सकती।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

कलेक्टरों को मिली शक्ति पर कोर्ट की भौहें तनी

नए संशोधन कानून में एक विवादास्पद प्रावधान यह है कि अगर कोई कलेक्टर जांच कर रहा हो कि कोई संपत्ति सरकारी है या नहीं, तब तक वह संपत्ति वक्फ नहीं मानी जाएगी। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या वक्फ घोषित संपत्तियों को इस तरह अचानक “गैर-वक्फ” करार दिया जा सकता है? कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक इस कानून पर सुनवाई जारी है, तब तक अदालतों द्वारा वक्फ घोषित संपत्तियों को डिनोटिफाई नहीं किया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस ने इसे एक संभावित अपवाद बताते हुए स्टे की संभावना जताई, हालांकि कोर्ट ने अब तक कोई औपचारिक आदेश नहीं दिया है।

वक्फ परिषद में गैर-मुस्लिम सदस्य

सबसे तीखी बहस उस समय हुई जब Supreme Court ने वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने पूछा कि जब हिंदू धार्मिक बोर्डों में गैर-हिंदू सदस्य नहीं होते, तो फिर वक्फ परिषद में यह व्यवस्था क्यों लाई जा रही है? कोर्ट ने सरकार से स्पष्ट पूछा, “क्या आप कहना चाहते हैं कि अब मुसलमान हिंदू मंदिर बोर्डों का हिस्सा बन सकते हैं?” सरकार के विधि अधिकारी तुषार मेहता ने इस पर सफाई दी कि पदेन सदस्यों के अलावा केवल दो गैर-मुस्लिम ही होंगे। लेकिन पीठ ने कहा कि 22 में से सिर्फ 8 मुस्लिम सदस्य होना वक्फ परिषद के धार्मिक स्वरूप के विरुद्ध है। सुनवाई के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब मेहता ने जजों की व्यक्तिगत धार्मिक पहचान पर टिप्पणी की, जिसे कोर्ट ने “पूरी तरह अनुचित” कहा।

आज हो सकता है अहम आदेश

बुधवार को जब Supreme Courtअंतरिम आदेश सुनाने वाला था, तब सरकार की ओर से और वक्त मांगा गया। इसके बाद बेंच ने सुनवाई 17 अप्रैल यानी आज दोपहर तक के लिए टाल दी। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या Supreme Court कानून के विवादास्पद हिस्सों पर रोक लगाएगा या सरकार को और समय दिया जाएगा। तीन अहम मुद्दे—वक्फ बाय यूजर, कलेक्टर की शक्ति और वक्फ परिषद में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति—देशभर में चर्चा का विषय बन चुके हैं। आज का फैसला इन पर निर्णायक हो सकता है।

Facebook या Instagram सबको भूल जाएंगे लोग…मार्केट में आ रहा नया सोशल मीडिया प्लेमटफॉर्म

Tags: Supreme Court

Mayank Yadav

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
बैंड-बाजा और हथकड़ी के साथ 153 पुलिसवाले बने बराती, चोरों की नर्सरी में घुसकर बॉस समेत पकड़े कुख्यात अपराधी

बैंड-बाजा और हथकड़ी के साथ 153 पुलिसवाले बने बराती, चोरों की नर्सरी में घुसकर बॉस समेत पकड़े कुख्यात अपराधी

Indian Cricket Team

IPL के बीच BCCI ने दिया बड़ा झटका, कोच समेत 3 लोग बाहर, जानिए क्यों मचा हड़कंप!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In