रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।

by Vinod
सितम्बर 15, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत ने 22 गज की पिच पर पाकिस्तानियों को अपने अंदाज में रगड़ा। ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने क्रिकेट के मैदान पर पाक मेमनों का आसानी से शिकार बनाने के साथ ही पहलगाम में बहनों के सिंदूर का बदला लेकर तहलका। दिया। कनपुरिया कुलदीप यादव ने पाक बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नागिन डांस करवाया तो गुजराती बापू अक्षर पटेल ने एक-एक रन के लिए तरसाया। हार्दिक भी चमके। जस्सी की यार्कर का जलवा दिखा। चक्रवर्ती का चक्र चला। दिल्ली के छोरे अभिषेक शर्मा ने धुंआधार बैटिंग की। आखिर में सूर्यकुमार ने छक्का जड़कर भारत को शानदार जीत दिला दी। इस प्रचंड जीत की बुनियाद सूर्या ने टॉस के वक्त ही रख दी थी। जब पाक कप्तान ने सूर्यकुमार ने हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था, तभी से भारतीय फैंस की सीना गर्व से चौड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने जीत की पहले से ही भविष्यवाणी करनी भी शुरू कर दी थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आखिरकार 14 सितंबर को पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने आई। भारत में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ। हजारों लोग मैच के खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए थे। ऐसे कई संगठन थे, जिन्होंने मैच का बाहिष्कार किए जानें की अपील की थी। जिसका असर दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी देखने को मिला। टीम इंडिया के खिलाफ पाक क्रिकेटर्स से दूरी बनाए हुए थे। होटल से जब भारतीय टीम ग्राउंड में आई, तब भी एक भी प्लेयर ने पाक खिलाड़ियों की तरफ नहीं देखा। इस मुकाबले में टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच भी तल्खी देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया। टॉस के दौरान जब सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा मैदान पर उतरे तो फैंस ने खूब शोर मचाया। लेकिन दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से आंख तक नहीं मिलाई और न ही दोनों ने हाथ मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

इतना ही नहीं सूर्य कुमार ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई तो वह सीधे दुबे के पास गए। उसने हाथ मिलाया और दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इस दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेटर्स से हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं भारतीय टीम ड्रेसिंगरूम से बाहर भी नहीं आई। गौतम गंभीर भी मैदान में नहीं उतरे। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी लाइन से खड़े हो गए। वह टीम इंडिया का इंतजार कर रहे थे। टीम का कोई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आया। खिलाड़ियों के अंदर जाने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद ये पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने मैदान पर उतरीं। भारतीय टीम के इस तेवर से लोग गदगद हैं। सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया की दिलेरी पर उन्हें शाबाशी दे रहे हैं।

इनसब के बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस जीत को सुरक्षा बलों के समर्पित किया और साथ ही पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही। सूर्या ने कहा, ’बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।  भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा, इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेए हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बर्थडे भी था। उन्होंने इसपर कहा कि यह जीत सुखद अहसास है और यह जीत मेरी तरफ से भारत को बेहतरीन ‘रिटर्न गिफ्ट’ है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि अंत तक क्रीज पर बना रहूं और आज मैच समाप्त कर खुश हूं। सूर्या ने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 127 रन बनाए। भारतीय टीम ने मुकाबले को 16वें ओवर में जीत लिया। कप्तान सूर्या के बल्ले से सबसे ज्यादा 47 रन निकले। उन्होंने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया। भारतीय टीम की जीत के बाद गौतम गंभीर भी गदगद नजर। गौतम गंभीर ने भी पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

Tags: Asia Cup 2025Asia Cup India vs PakistanCricket NewsIndia's victory in Asia Cupsuryakumar yadav
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Suryakumar Yadav Comeback Challenge: भारतीय क्रिकेट में 6 जून को एक बड़े बदलाव का ऐलान किया गया। टीम इंडिया के...

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

Suryakumar Yadav Captaincy Debate: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यकुमार यादव को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में...

Next Post
UP Weather Update 2025

Weather update:दिल्ली में कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

Mayawati

2021 के बाद मायावती की मेगा एंट्री! कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखेगी BSP की ताकत, सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे कमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist