Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

लगातार बढ़ते सीएनजी दामों के खिलाफ सड़क पर उतरेगा टैक्सी यूनियन, 18 अप्रैल को दो दिनों तक चक्का जाम का ऐलान

by Zeeshan Farooqui
April 13, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेल और सीएनजी गैस के दामों में इजाफा से परेशान दिल्ली और एनसीआर के ड्राइवर संघ ने सरकार के खिलाफ 18 अप्रैल को दो दिनों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। टैक्सी और ऑटो ड्राइवर यूनियन ने 8 अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करते हुए चालकों के लिए 35 रुपये सब्सिडी की मांग की थी। यूनियन संघ ने सरकार को चेतावनी दी थी कि 6 दिनों के अंदर पेट्रोल और सीएनजी पर हमारी मांगों को नहीं माना गया, तो हम चक्का जाम करेंगे।

दिल्ली टैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा “हमने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही सरकार की ओर से यूनियन से कोई बात करने नहीं आया। जिसके 5 दिनों बाद हमने स्ट्राइक करने का फैसला किया.” एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रोटेस्ट में कैब और टैक्सी ड्राइवर भी शामिल हुए। सर्वोदय ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा, कि दिल्ली सरकार ने ओला और उबर की तर्ज पर एप को लांच कर दिया है, लेकिन पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ोत्तरी दामों को लेकर दिल्ली सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है।

RELATED NEWS

petrol diesel price hike in delhi

Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, LPG सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

May 20, 2026

CNG Price Hike: आईजीएल ने CNG की कीमतों में किया इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

December 17, 2022

बता दें कि चुनाव समाप्त होने के बाद से देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है, तो दिल्ली में अब तक सीएनजी के दामों में 12.48 प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दीपावली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क और वेट को कम किया था जिससे पेट्रोल के रेट में करीब 12 रुपये और डीजल के दामों में 7 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी।

Tags: CNG price hikeCNG price in delhidiesel price hikepetrol price hikeTaxi union strike
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

petrol diesel price hike in delhi

Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, LPG सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

by SYED BUSHRA
May 20, 2026

Petrol Diesel Price Hike: देश की राजधानी Delhi में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। नई...

CNG Price Hike: आईजीएल ने CNG की कीमतों में किया इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

by Anu Kadyan
December 17, 2022

आईजीएल (IGL) ने आज से CNG की कीमतों में इजाफा किया है। सीएनजी के दाम में की गई बढ़ोत्तरी के...

Next Post

रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर CM Yogi का दावा- 'UP में तो ‘तू-तू, मैं-मैं’ भी नहीं हुई…’

धर्म संसद विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 22 अप्रैल को होगी सुनवाई, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हुई सभा पर आएगा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist