Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Union Budget 2025: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी संयुक्त सत्र को संबोधित

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 31, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Budget 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Union Budget 2025: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी। यह बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा जिसमें सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है।

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने जताई आपत्तियां

बजट सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Budget 2025) ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया गया लेकिन विपक्ष ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर सदन में चर्चा की मांग की और पारदर्शी जांच की अपील की। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन बजट सत्र में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगा।

RELATED POSTS

Income tax changes and RBI interest rate cuts

Budget 2025 : 12 लाख की आयकर छूट, सदमे में विपक्ष,क्या 7 फरवरी को वित्त मंत्री विरोधियों को देंगी नया झटका

February 3, 2025
Bihar development

Budget में ‘B’ का मतलब Bihar क्यों सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, मीम्स हुए वायरल

February 2, 2025

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के पास हुआ बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान

बजट सत्र में पेश होंगे 16 महत्वपूर्ण विधेयक

सरकार इस सत्र में 16 महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है जिनमें शामिल हैं..

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
  2. मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024
  3. बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
  4. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
  5. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
  6. वित्त विधेयक, 2025
  7. विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
  8. “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
  9. आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
  10. बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
  11. तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
  12. बॉयलर बिल, 2024
  13. समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024
  14. तटीय नौवहन विधेयक, 2024
  15. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024
  16. गोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में SC/ST के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन बिल, 2024

दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सुधारों पर जोर दे सकती है और विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

Tags: Budget 2025
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Income tax changes and RBI interest rate cuts

Budget 2025 : 12 लाख की आयकर छूट, सदमे में विपक्ष,क्या 7 फरवरी को वित्त मंत्री विरोधियों को देंगी नया झटका

by SYED BUSHRA
February 3, 2025

Income tax changes and RBI interest rate cuts : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट 2025-26 में...

Bihar development

Budget में ‘B’ का मतलब Bihar क्यों सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, मीम्स हुए वायरल

by SYED BUSHRA
February 2, 2025

Bihar's special focus in 2025 budget-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का बजट पेश कर दिया है, और इस बार...

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

by Vinod
February 2, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां बजट संसद में पेश किया। बजट को...

income tax exemption for middle class

Budget 2025: बजट में टैक्स पेयर की हो गई बल्ले बल्ले मिली भारी छूट, जानिए इनकम टैक्स में क्या हुआ बदलाव

by Ahmed Naseem
February 1, 2025

Budget 2025:Tax Slabs में बड़ा बदलाव, आम आदमी को मिली राहत भारत में इनकम टैक्स का सिस्टम समय के साथ...

Budget 2025

Budget 2025: पीएम मोदी का दावा – ‘चारों तरफ रोजगार के धमाके… आया पहला रिएक्शन

by Mayank Yadav
February 1, 2025

Budget 2025: पीएम मोदी ने शनिवार को पेश किए गए Budget 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे हर भारतीय...

Next Post
Union Budget 2025

बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी, "2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेंगे"

होने जा रही बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इन 3 लाख 99 हजार राज्यकर्मियों का नहीं होगा प्रमोशन और रुक जाएगी वेतन

होने जा रही बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इन 3 लाख 99 हजार राज्यकर्मियों का नहीं होगा प्रमोशन और रुक जाएगी वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version