बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश यादव की सियासी छलांग देख मुस्कराए शिवपाल, कहा, ‘टीपू शाबाश तुम ही होगे यूपी के अगले बॉस’

विपक्षी दलों के सासंदों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला, रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन अखिलेश यादव उस बैरिकेडिंग से भी कूद गए, जिस पर शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया।

by Vinod
अगस्त 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों ने सोमवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। दिल्ली में कथित ’वोट चोरी’ के खिलाफ व्यापक मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे थे। प्रियंका गांधी और राहुल के साथ विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद कंधे से कंधा मिलाकर बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ यलगार का आगाज किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखिलेश की लंबी छलांग पर चाचा शिवपाल यादव की तरफ से भी बयान आया है।

कभी सड़कों पर ज़ोरदार प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी अब सोशल मीडिया पर ज़्यादा सक्रिय है। लेकिन दिल्ली में विपक्षी नेताओं के मार्च में अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांद कर बड़ी लकीर खींच दी। उनके इस कदम की पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता शिवपाल सिंह यादव ने सराहना की है। शिवपाल यादव ने कहा कि शाबाश अखिलेश यादव ऐसे ही डटे रहे। डरना नहीं। हम लोकतंत्र बचाना है। जनता सपा और विपक्षी दलों के साथ है। 2027 में यूपी से हमसब मिलकर बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर ऊर्जा से लबरेज कार्यकर्ता अखिलेश यादव का वीडियो शेयर कर रहे हैं।

RELATED NEWS

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

सितम्बर 18, 2026
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026

दरअसल वोट चोरी के आरोप लगाकर विपक्षी नेताओं ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए। अखिलेश यहां सांसदों के साथ धरने पर बैठ गए। अखिलेश के बैरिकेड फांदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मौके पर .अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगे हैं। अगर ऐसी शिकायत आई है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। इसको संज्ञान में लेना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में जहां वोट की लूट हो रही है, उस पर चुनाव आयोग का ध्यान देना चाहिए। यूपी उपचुनाव में बीजेपी के इशारे पर आयोग ने वोट पर डकैती डाली। अखिलेश ने कहा कहा है कि संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती है। वहीं पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई संविधान बचाने की है। उन्होंने कहा कि ये लोग बात नहीं कर सकते हैं, ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। इसलिए हमें साफ (प्योर) वोटर लिस्ट चाहिए।

प्रयंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने से पहले से कहा कि ये सरकार कायर है। ये डरे हुए हैं। .कांग्रेस नेता रणदीज सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ को पूरे देश ने खारिज कर दिया है। क्या जेल की सलाखें राहुल गांधी को रोक पाएंगी। क्या जेल की सलाखें विपक्ष और सारे देश को रोक पाएंगी। अब एक ही नारा है बोल रहा है पूरा देश, वोट हमारा छू कर देख। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि अब चुनाव आयोग को हमारी बातों को सुनना पड़ेगा। अब जनता के वोट की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक में लड़ी जाएगी। जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं। विपक्षी नेता बीजेपी के आगे सरेंडर नहीं करेंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadavelection commissionOpposition march in DelhiRahul GandhiShivpal Yadav
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

TMC Name Symbol Freeze:चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को जारी अंतरिम आदेश में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

Next Post
Coolie Ticket Price : एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, अलग-अलग शहरों में टिकट के दामो क्यों है फ़र्क

Coolie Ticket Price : एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, अलग-अलग शहरों में टिकट के दामो क्यों है फ़र्क

Supreme Court Order

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, 8 हफ्तों में दिल्ली-NCR को बनाएं आवारा कुत्तों से मुक्त, शेल्टर में शिफ्ट करने का निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In