Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Team India में हो गया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने वैभव सूर्यवंशी पर लगाया दांव

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले Vaibhav Suryavanshi का टीम इंडिया के अंडर 19 में हुआ चयन, अब बिहार का लड़का अब अंग्रेजों से वसूलेगा लगान।

Vinod by Vinod
May 24, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उम्र महज 14 साल पर जज्बा फौलादी। किसी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस आईपीएल में बड़े-बड़े नामचीन क्रिकेटर्स ‘दगे कारतूस’ साबित हो रहे हैं। उस बड़े टूर्नामेंट में बिहार का लड़का बारूद बनकर उभरेगा। जांबाज क्रिकेटर्स ने बल्ले से ऐसी गदर काटी, कि वह करोड़ों लोगों का फैंस बन गया। आईपीएल की फ्रेंचाइजी भी अब 2026 को लेकर भविष्य के ‘किंग कोहली’ यानि वैभव सूर्यवंशी पर अभी से दांव लगाने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीसीसीआई की भी नजर सबसे युवा खिलाड़ी पर थी। फिर क्या था इंग्लैंड टूर के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल से निकले कोहिनूर पर दांव लगाकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम में वैभव का चयन 

हां बिहार का छोरा अब टीम इंडिया के नीली जर्सी पर नजर आएगा। हां अब बिहार का वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए खेलेगा। हां अब आईपीएल से निकला कोहिनूर इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले का जौहर दिखाएगा। हां बीसीसीआई ने 14 साल के वैभव को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम में चुन लिया है। अब वैभव अपने बल्ले से अंग्रेजों से सूत समेत लगान वसूलेगा। टीम में चयन के बाद वैभव मिशन इंग्लैंड सक्सेसफुल को लेकर जुट गया है। सुबह से लेकर शाम तक मैदान में पसीना बहा रहा है। प्रदेश के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन होने पर बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरे बिहार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

RELATED NEWS

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

February 27, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

फिर बाद में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 मैचों की सीरीज खेली जानी है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदोलत ही वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की अंडर-19 टीम में भी हुआ है। इंग्लैड के इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव गुरूवार को अपने गांव पहुंचे। यहां दोस्तों से मिले। दोस्तों ने केक काटा और वैभव को मिठाई खिलाई। एक दोस्त ने वैभव को कार भी तोहफे में दी। वैभव गांव में कुछ समय बीताने के बाद फिर पटना लौट गए जहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी। वो दिल्ली जाने के बाद भारत के अंडर-19 दल के साथ जुड़ेंगे और फिर बाद में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

206.56 की स्ट्राइक रेट से  बनाए 252 रन 

बिहार के 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने हाल के दिनें में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सात मैचों में 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। 2024 में वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में खरीदे गए खिलाड़ी बने थे। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में अनुबंधित किया। वैभव ने विजय हज़ारे ट्राफी 2024-25 में बिहार के लिए पदार्पण करते हुए बड़ौदा के खिलाफ 42 गेंदों में 71 रन बनाए और लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के विरुद्ध एक युवा टेस्ट मैच में उन्होंने मात्र 58 गेंदों में शतक लगाकर भारत की ओर से सबसे तेज़ अंडर-19 टेस्ट सेंचुरी का रिकार्ड अपने नाम किया।

अभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी

वैभव के चयन पर बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि बिहार क्रिकेट संघ को उनकी इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता और गर्व है। बीसीए उनके क्रिकेटीय सफर में निरंतर सहयोग करता रहेगा। वैभव की मेहनत और समर्पण प्रशंसनीय है, और हमें पूरा विश्वास है कि वे आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अभी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है। वैभव के पिता ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटव्यू के दौरान बताया कि बेटा के अंदर बचपन से क्रिकेट के प्रति जुनून था। आज उसकी तपस्या रंग लाई। अभी वैभव को बहुत आगे तक जाना हैं। उसे अभी और मेहनत करनी हैं।

इंग्लैंद दौरे के लिए इन्हें चुना गया

आयुष माथरे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभियगन कुंडू (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनआन, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह।

 

Tags: England Cricket TeamIndia vs englandTeam IndiaVaibhav Suryavanshi
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

 T20 World Cup 2026:गुरुवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा। पहले South Africa ने West Indies को...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Success Story: कम उम्र, बड़ा नाम, ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर की सफलता की कहानी

Success Story: कम उम्र, बड़ा नाम, ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर की सफलता की कहानी

by SYED BUSHRA
December 27, 2025

Vaibhav Suryavanshi Success Story: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 की शुरुआत एक ऐसे नाम से हुई, जिसने सभी को...

Hardik Pandya T20I gesture news

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद कौन पहुंचा घायल कैमरामैन की मदद को, फैंस ने कहा यही है असली स्पोर्ट्समैन

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Hardik Pandya Gesture:भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
UP Eco Tourism Hub

यूपी वालों के लिए राहत की खबर, सीएम योगी की अगुवाई में यूपी बन रहा है इको टूरिज्म का नया हब

Bollywood के वो सितारे जो उम्र के देते हैं मात, इतनी उम्र में भी रहते हैं फिट और स्टाइलिश

Bollywood के वो सितारे जो उम्र के देते हैं मात, इतनी उम्र में भी रहते हैं फिट और स्टाइलिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist