मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

Valentine's Day 2025 Special Story: हिमाचल प्रदेश में भगवान भोलेनाथ एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां घर से भागे प्रेमी जोड़े को न केवल शरण मिलती है बल्कि उनका स्वागत भी होता है।

by Vinod
फ़रवरी 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, धर्म, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Valentine’s Day 2025 Special Story: वैलेंटाइन डे प्यार और इमोशंस को जाहिर करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस दिन कपल्स, दोस्त और चाहने वाले एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए मैसेज, गिफ्ट्स और खास अंदाज में विश करते हैं। कपल्स मोहब्बत को सक्सेसफुल बनाने के लिए मंदिर भी जाते हैं और पूजा-अर्चना भर करते हैं। एक ऐसा ही भगवान शिव का प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है, जिसका नाम शंगचूल महादेव मंदिर। यह मंदिर प्रेमी जोड़ों को आश्रय देने के लिए मशहूर है।

सैंज घाटी में हैं भगवान शिव का मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सैंज घाटी में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। करीब 128 बीघे में फैला ये मंदिर अपनी खूबसूरती से लोगों के मन को मोह लेती है। ये मंदिर कपल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जब पूरा समाज इनके रिश्ते को स्वीकारने से इंकार कर देता है, तब भोलेबाबा का यह मंदिर उनकी मदद करता है। प्यार करने वाले लोग भगवान शिव और माता शक्ति को प्रेरणा के तौर पर देखते हैं। इस मंदिर के लोगों का मानना है कि प्रेम जिस रूप में भी हो उसे अपनाना चाहिए।

RELATED NEWS

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

अगस्त 8, 2026
Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

अगस्त 8, 2026

भगवान शिव करते हैं सुरक्षा

देशभर से घर छोड़कर भागने वाले और शादी की इच्छा रखने वाले जोड़े इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में उनके रहने की व्यवस्था की जाती है और गांव वाले भी उनका स्वागत करते हैं। मान्यता है कि जोड़े की सुरक्षा भगवान शिव करते हैं और उनको कोई खतरा नहीं रहता है। यहां पर किसी भी जाति, धर्म, समुदाय के प्रेमी जोड़े आ सकते हैं। सबके लिए एक समान रहने खाने की व्यवस्था की जाती है। पुलिस भी रोक टोक नहीं करती है।

बने हैं नियम-कानून

गांव के लोगों ने कुछ नियम बनाया है जिसे लोग मानते हैं। यहां सिगरेट और शराब पीने पर रोक है। साथ ही कोई तेज आवाज में बात और लड़ाई झगड़ा नहीं कर सकता है। इस इलाके में घोड़े के आने पर भी पाबंदी है। प्रेमी जोड़ों की शादी होने और उनके समस्याओं का हल होने तक उन्होंने यहां से कोई निकाल नहीं सकता है। सुरक्षा का इंतजाम मंदिर के पुजारी करते हैं। पुजारी बताते हैं कि प्रेमी जोड़े जब यहां आते हैं तो उनके बारे में पूरी जानकारी की जाती है। फिर जोड़ों के परिवारवालों को बुलाया जाता है।

प्रेम को अपनाना चाहिए क्योंकि

पुजारी बताते हैं कि परिवारवाले मंदिर आते हैं और अगर वह कपल्स की शादी को लेकर राजी होते हैं तो उनका विवाह करवा दिया जाता है। अगर परिवारवाले नहीं आते तो मंदिर प्रबंधक शादी करवाता है। पुजारी कहते हैं कि भगवान शिव ने भी अपने प्रेम को हासिल करने के लिए कई सालों तक इंतजार किया था, तो वहीं माता पार्वती ने भी कई सालों तक तपस्यों की। पुजारी का मानना है, प्रेम जिस भी रूप में हो, उसे अपना लेना चाहिए।

पूरे दिल से कपल्स का स्वागत

मंदिर के पुजारी बताते हैं, जो जोड़े घर से भागकर आते हैं और शादी करना चाहते हैं, उनके लिए मंदिर में रहने और शादी कराने की पूरी व्यवस्था होती है। समाज भले ही उन्हें बुरी नजर से देखें, लेकिन गांव और मंदिर के लोग पूरे दिल से उनका स्वागत करते हैं। मान्यता है कि प्रेमी जोड़े की रक्षा स्वयं भोलेनाथ करते हैं। राहत की बात है कि प्रेमी जोड़ी खुद को यहां बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। इनकी शादी होने तक कोई भी इन्हें यहां से निकालने की हिम्मत नहीं कर सकता।

पांडवों ने गुजारे थे कई दिन, ऐसे पहुंचे मंदिर

मान्यता के मुताबिक कौरवों के डर से पांडव शंगचूल महादेव मंदिर में आकर छिपे थे। कौरव जब यहां पहुंचे, तो भगवान शिव खुद प्रकट हुए और कहा कि उनके शरण में आए हुए लोगों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। हालांकि भगवान महादेव के डर से पांडव यहां से भाग गए थे। भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको पहले शांगढ़ पहुंचना होगा। कुल्लू मनाली जाने वाले बस ले सकते हैं, जहां आपको ऑट में उतरना होगा। अब नेउली से सैंज के लिए बस लें। शंगचुल मंदिर यहां से कुल 10 किमी की दूरी पर है।

Tags: 2025 Valentine's Dayhimachal pradeshLord Shiva TempleShangchul Mahadev TempleShiva templeValentine's Day 2025Valentine's Day
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Jatoli Shiv Temple: सावन के पवित्र महीने में देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी...

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

by Kirtika Tyagi
मई 31, 2026

Gunfire After Parking Dispute in Kasol: पर्यटन स्थल कसोल में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले...

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

by Vinod
अक्टूबर 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों की रंगाई-पोताई का...

Himachal Pradesh

कुल्लू में भूस्खलन का कहर, दो मकान ढहे, मलबे में दबकर चार की दर्दनाक मौत

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बार फिर से भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। आनी...

Next Post
RBI Action

RBI का बड़ा एक्शन, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ट्रांजैक्शन पर लगी रोक

Trump

Trump support Modi: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ट्रंप ने दी बांग्लादेश पर भारत को 'खुली छूट'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist