Saturday, November 21, 2026 10:23 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » वंदे भारत को मिली Z+ सुरक्षा! AK-47 से लैस कमांडो, बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे में होगी हर यात्री की स्कैनिंग

वंदे भारत को मिली Z+ सुरक्षा! AK-47 से लैस कमांडो, बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे में होगी हर यात्री की स्कैनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की है। 7 जून से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए संचालित हो रही है। अब इस ट्रेन में टिकट बुक कर आप कश्मीर की सुंदरता को ट्रेन की यात्रा के दौरान आनंद ले सकते हैं।

by Gulshan
07/06/2025
Srinagar Vande Bharat

Srinagar Vande Bharat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीनगर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत कर दी है। 7 जून से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। अब इस ट्रेन में टिकट बुक कर आप कश्मीर की मनमोहक खूबसूरती का ट्रेन से आनंद ले सकते हैं। महज तीन घंटे में आप कटरा से श्रीनगर पहुंच जाएंगे। कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर यदि कोई चिंता है तो उसे भूल जाइए, क्योंकि इस ट्रेन को उच्चतम स्तर की सुरक्षा के साथ चलाया जाएगा।

श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस ट्रेन को अभेद्य सुरक्षा कवच के तहत रखा गया है। ट्रेन में सुरक्षा के लिए हथियारबंद कमांडो तैनात किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के विशेष CORAS कमांडो को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक वंदे भारत ट्रेन में 15 से 20 कमांडो और एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे, जिनके पास AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार होंगे।

टनलों और मार्ग की सख्त निगरानी

सिर्फ ट्रेन ही नहीं, पूरे रास्ते की सुरक्षा को भी बेहद कड़ा बनाया गया है। प्रत्येक सुरंग (टनल) के दोनों सिरों पर 24 घंटे हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। टनलों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए सतत निगरानी की जाएगी। कटरा से श्रीनगर तक कोई भी ट्रेन बिना कमांडो के नहीं चलेगी। सुरक्षा कारणों से वंदे भारत ट्रेन केवल दिन में ही संचालित होगी, रात में ट्रेन सेवा बंद रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है जब CORAS कमांडो को ट्रेन सुरक्षा के लिए लगाया गया है। खास तौर पर नक्सली या उग्रवादी गतिविधियों वाले हाई रिस्क इलाकों में सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : सड़क से हटकर शांति से ईदगाह में नमाज़, अलीगढ़ में दो शिफ्ट…

सख्त सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी ट्रेन में प्रवेश

कश्मीर के लिए रवाना होने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। ट्रेन के साथ-साथ मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे टनल, चिनाब और अंजी ब्रिज की भी सुरक्षा सख्त की गई है। ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की पहचान पत्र की जांच और उनके सामान की एक्स-रे स्कैनिंग होगी। कटरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से चलने वाली इस ट्रेन में चढ़ने से पहले सभी यात्रियों को पूरी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi in Jammu

चिनाब ब्रिज और वंदे भारत की सौगात से तिलमिलाया पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले पर उगला ज़हर!

Jyoti Malhotra

पाकिस्तानी पुलिस के पूर्व एसआई से ज्योति मल्होत्रा की थी 'सीधी बातचीत' , पॉडकास्ट शो में दोनों दिखे थे साथ-साथ

BJP विधायक ने उठा दिया खान सर की बेगम का ‘घुंघटा’! सामने आया चेहरा, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

BJP विधायक ने उठा दिया खान सर की बेगम का ‘घुंघटा’! सामने आया चेहरा, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

POPULAR POST

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India