Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से की मुलाकात, उनके साथ बिताए वक्त को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 13, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Vijay Rupani
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए विजयभाई के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते और उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “मैंने और विजयभाई ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात की विकास दर में तेजी आई। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें ‘ईज ऑफ लिविंग’ एक उल्लेखनीय कदम है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

RELATED POSTS

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026
PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

January 11, 2026

विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, “उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया। चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई।”

यह भी पढ़े: घायल यात्री रमेश विश्वास से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, ‘नमो’ को मिल गया अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ‘क्लू’

पीएम मोदी ने विजय रूपाणी (Vijay Rupani)  की विनम्रता, मेहनती स्वभाव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने आगे लिखा, “विजयभाई रूपाणी के परिवार से मुलाकात की। यह कल्पना से परे है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। तमाम पदों पर काम करते हुए उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनता के लिए समर्पित भाव से काम किया।”

विजय रूपाणी का कार्यकाल गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके नेतृत्व में ‘ईज ऑफ लिविंग’ जैसे कदमों ने न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति को गति दी, बल्कि आम लोगों के जीवन को भी आसान बनाया। उनकी सादगी और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता बनाया।

Tags: PM ModiVijay Rupani
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

PM Modi flag hoisting

आँसू और आनंद का संगम: अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज, PM मोदी ने कहा- आज सदियों की वेदना को मिला विराम।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi flag hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पर धर्म...

Next Post
Gold Prize

इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष से सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार

भारत को मिल गया शोएब अख्तर से भी ज्यादा खूंखार गेंदबाज, बॉल नहीं ‘मिसाइल’ छोड़ता है ये 17 साल का लड़का

भारत को मिल गया शोएब अख्तर से भी ज्यादा खूंखार गेंदबाज, बॉल नहीं ‘मिसाइल’ छोड़ता है ये 17 साल का लड़का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist