गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष से सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार

सोने में तेजी की वजह मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।

by Akhand Pratap Singh
जून 13, 2025
in Breaking, Latest News
Gold Prize

Gold Prize

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 13 जून (IANS) सोने के दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं। सोने में तेजी की वजह मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 1,108 रुपए या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को सोना 98,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके बाद शुरुआती कारोबार में ही एमसीएक्स पर सोना 1 लाख रुपए के स्तर को पार कर 1,00,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। दोपहर 2:35 पर सोना 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,00,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,06,639 रुपए प्रति किलो पर थी। वायदा बाजार के साथ-साथ स्पॉट पर भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 99,170 रुपए हो गया है, जो कि पहले 97,455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

RELATED NEWS

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

जून 11, 2026
Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

मई 31, 2026

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 90,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,269 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 74,378 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 73,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। चांदी की कीमत में भी बढ़त देखी गई है और यह बढ़कर 1,06,240 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,05,498 रुपए थी।

कामा ज्वेलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर कॉलिन शाह ने कहा कि भू-राजनीतिक तनावों और भारतीय रुपए के कमजोर होने के चलते देश में सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमतों को अल्पावधि में प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते एमसीएक्स पर सोना 1,00,200 रुपए से 1,00,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता हैं।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से की मुलाकात, उनके साथ बिताए वक्त को किया याद

Tags: Gold PriceIsraelIsrael Iran news
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Gold And Silver Price Crash: बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों...

Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

by Kirtika Tyagi
मई 31, 2026

Gold And Silver Prices Fall: देश के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को...

Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026

Gold and Silver Prices Fall: 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर...

gold price today in major indian cities

Gold Price: देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, क्या वैश्विक तनाव से बढ़ी मांग

by SYED BUSHRA
जनवरी 13, 2026

Gold Price Today:राजधानी दिल्ली में सोने के दाम एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। आज 24 कैरेट...

Gold Silver ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, साल के अंत में दिखी तेज़ रफ्तार, क्यों बढ़ी निवेशकों की  दिलचस्पी

Gold Silver ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, साल के अंत में दिखी तेज़ रफ्तार, क्यों बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 24, 2025

Gold Silver Price Surge: साल 2025 के आखिरी दौर में सोना और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही...

Next Post
भारत को मिल गया शोएब अख्तर से भी ज्यादा खूंखार गेंदबाज, बॉल नहीं ‘मिसाइल’ छोड़ता है ये 17 साल का लड़का

भारत को मिल गया शोएब अख्तर से भी ज्यादा खूंखार गेंदबाज, बॉल नहीं ‘मिसाइल’ छोड़ता है ये 17 साल का लड़का

Jagannath Temple Kitchen:कहां है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई,जहां मां लक्ष्मी की देखरेख में बनता है चमत्कारी प्रसाद

Jagannath Temple Kitchen:कहां है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई,जहां मां लक्ष्मी की देखरेख में बनता है चमत्कारी प्रसाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist