• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 11, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

Delhi Legislative Assembly Speaker And Deputy Speaker : विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट को मिला डिप्टी स्पीकर का पद।

by Vinod
February 20, 2025
in Breaking, राजनीति, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता होंगी। वह बृस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से ठीक पहले बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम का भी ऐलान कर दिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। पार्टी ने डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का ऐलान किया है।

रोहिणी विधानसभा सीट से विधायक

बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाया है। वह बृहस्पतिवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ से ठीक पहले बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर बनाया गया है। जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर का पद दिया गया है। विजेंद्र गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी हिस्सा हैं।

Related posts

IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

September 10, 2025
Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

September 10, 2025

तब वे भी रोहिणी से विजेता रहे थे

4 अगस्त 1963 को जन्मे विजेंद्र गुप्ता कितने कद्दावर नेता हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2015 में जब बीजेपी के सिर्फ तीन विधायक दिल्ली में चुनाव जीतने में सफल हुए थे, तब वे भी रोहिणी से विजेता रहे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजेंद्र गुप्ता का सीएम के पद प रनाम चल रहा था। वह भी रेस में थे। पर पार्टी ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई। जिसके बाद चर्चा थी कि विजेंद्र गुप्ता स्पीकर बन सकते हैं।

छात्र जीवन में ही एबीवीपी से जुड़ गए

विजेंद्र गुप्ता की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में हुई है। वह छात्र जीवन में ही एबीवीपी से जुड़ गए। विजेंद्र ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा और उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। 1980 में विजेंद्र गुप्ता के राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। वह जनता विद्यार्थी मोर्चा का हिस्सा बने थे। 1983 में विजेंद्र को भारतीय जनता युवा मोर्चा केशवपुरम जिले के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1997 में वह एमसीडी के पार्षद चुने गए।

नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया

15 मई 2010 को विजेंद्र को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2015 में विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। बीजेपी को जिन तीन सीटों पर जीत मिली, उनमें एक सीट विजेंद्र गुप्ता की रोहिणी की थी। इसके बाद दिल्ली विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया। 2020 में भी विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से चुनाव जीते। 2025 में लगातार तीसरी बार विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से जीत दर्ज की है।

कौन हैं डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह विष्ट

मोहन सिंह बिष्ट जन्म 2 जून 1957 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम खुशाल सिंह बिष्ट और मां का नाम हीरा देवी है। कम उम्र में ही मोहन सिंह बिष्ट राजनीति की तरफ आकर्षित हो गए थे। मोहन सिंह बिष्ट सात बार के विधायक हैं और इस बार उन्होंने मुस्तफाबाद जैसी बीजेपी के लिए कठिन मानी जाने वाली विधानसभा सीट से जीत हासिल। वे 1998 , 2003 , 2008, 2013, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए और

मोहन सिंह बिष्ट के कैरियर की शुरुआत साल 1976 में पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ में शामिल होने से शुरू हुई। इसके बाद 1992 में हिंदू राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए और स्वयंसेवक बन गए। वे विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली इकाई के सक्रिय सदस्य हैं। 1998 से करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़कर जीतते रहे हैं लेकिन साल 2015 में एक बार वह कपिल मिश्रा (तब आम आदमी पार्टी के नेता थे) से चुनाव हार गए थे। यही कपिल मिश्रा अब दिल्ली सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं।

 

Tags: Delhi Assembly ElectionsMohan Singh Bisht will become the deputy speakerRekha Gupta CMVijendra GuptaVijendra Gupta will be the speaker of Delhi Assembly
Share196Tweet123Share49
Previous Post

आ गया नया अपडेट ! दिल्ली में इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रूपये, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Next Post

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, वाराणसी से अयोध्या जा रही गाड़ियां दुर्घटना ग्रस्त.. 9 लोगों की मौत..40 घायल

Vinod

Vinod

Next Post
Uttar Pradesh

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, वाराणसी से अयोध्या जा रही गाड़ियां दुर्घटना ग्रस्त.. 9 लोगों की मौत..40 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

IND vs UAE: 27 गेंदों में भारत ने जीता एशिया कप 2025 का पहला मैच, कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचे UAE के बल्लेबाज

September 10, 2025
Rinku Singh

शादी से पहले किसके हनीमून पर जा चुके हैं रिंकू…जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

September 10, 2025
Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

September 10, 2025
कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें बालेंद्र, गुरुंग और ‘रैंडम नेपाली’ को क्यों नहीं मिली कुर्सी

कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें बालेंद्र, गुरुंग और ‘रैंडम नेपाली’ को क्यों नहीं मिली कुर्सी

September 10, 2025
Rahul Gandhi

रायबरेली में दौरे से पहले गजब के पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान, हर तरफ हो रही चर्चा

September 10, 2025
Bihar Election

Bihar Election : बिहार में आने वाले हैं चुनाव, 4 लेन हाईवे के साथ हुआ डबल ट्रैक का ऐलान

September 10, 2025
UP Roads Expansion and Repair Plan

Yogi goverment ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी,सड़कों का होगा कायाकल्प,कई जिलों की बदलेगी तस्वीर

September 10, 2025
Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

September 10, 2025
Kanpur News

“राखी नहीं, रानी बनाकर रखूंगा…” — कानपुर का शातिर ठग, प्यार के जाल में फंसाकर 20 लड़कियों से की ठगी!

September 10, 2025
Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

September 10, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version