Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Champions Trophy 2025 Live Update: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

Champions Trophy 2025 Live Update: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

इंडिया बनाम बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने भारत को 229 रनों का लक्ष्य दिया है। तौहीद ह्रदोय ने शतक बनाया, वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सफलता प्राप्त की।

by Gulshan
20/02/2025
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 Live Update :इंडिया बनाम बांग्लादेश, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, लेकिन शुरुआत खराब रही और 40 रन से पहले ही 5 विकेट गिर गए। इंडिया बनाम बांग्लादेश, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा।

Champions Trophy 2025 Live Update

बांग्लादेश 228 रन पर ऑलआउट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 228 रन पर सिमट गई। आखिरी विकेट तौहीद ह्रदोय का गिरा, जिन्होंने शतक बनाया। अब भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य है।

शमी ने दिलाई सफलता

मोहम्मद शमी ने भारत को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर अली को 68 रनों के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। जाकिर ने 114 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। यह शमी की इस मैच में तीसरी सफलता थी।

RELATED NEWS

Champions trophy final 2025 किसके सर सजेगा ताज कौन होगा जीत का हकदार क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

Champions trophy final 2025 किसके सर सजेगा ताज कौन होगा जीत का हकदार क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

March 9, 2025

ह्रदॉय ने भी अर्धशतक जड़ा

जाकिर अली के बाद तोहिद ह्रदॉय ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 85 गेंदों में 3 चौकों की मदद से अपना 8वां वनडे अर्धशतक हासिल किया। यह पारी तब आई जब बांग्लादेश ने 40 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए थे।

जाकिर अली ने बनाया शानदार अर्धशतक 

जाकिर अली ने 87 गेंदों में 3 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक है। यह अर्धशतक भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में आया है, जो उनके करियर की महत्वपूर्ण पारी बन सकती है।

बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा

बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय की बेहतरीन पारियों के चलते बांग्लादेश ने 32 ओवर के बाद पांच विकेट पर 119 रन बना लिए हैं।

जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय की साझेदारी

पाँच विकेट गिरने के बाद, जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय ने बांग्लादेश की पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

बांग्लादेश की थमी रफ्तार

भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को शुरूआत में ही झटके दिए, जिससे बांग्लादेश की बल्लेबाजी रफ्तार धीमी पड़ गई। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 62 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर जाकिर अली और तौहीद हृदोय बल्लेबाजी कर रहे हैं।

हैट्रिक से चूके अक्षर

अक्षर पटेल पारी का नौवां ओवर फेंक रहे थे और उन्हें हैट्रिक लेने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर तंजीद हसन को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद अगली गेंद पर पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुश्फिकुर रहीम को भी आउट किया। चौथी गेंद पर अक्षर हैट्रिक हासिल कर सकते थे, लेकिन रोहित शर्मा की गलती के कारण वह इसे पूरा नहीं कर सके। इस गेंद पर जाकिर अली ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर स्लिप की ओर चली गई। रोहित शर्मा यह कैच नहीं पकड़ सके, और इस तरह अक्षर पटेल तीसरा विकेट लेने से चूक गए।

अक्षर ने दिया चौथा झटका

बांग्लादेश को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने तंजीद हसन को 25 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद अब मुश्फिकुर रहीम सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं।

शमी ने लिया दूसरा विकेट 

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को अपने चौथे ओवर में तीसरी सफलता दिलाई, जो इस मैच में उनकी दूसरी सफलता थी। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को 5 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

बांग्लादेश ने बनाए तीन ओवर्स में  11 रन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश ने तीन ओवर खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 11 रन बनाए हैं। तांजिद हसन 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मेहदी हसन मिराज अभी खाता खोलने में नाकाम रहे हैं।

दो ओवर में दो विकेट

बांग्लादेश को दूसरे ओवर में लगा दूसरा झटका, शमी और हर्षित ने अपने पहले ओवर में लिए एक-एक विकेट.

बांग्लादेश को लगा पहला झटका

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने शानदार आगाज किया। मैच के पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।

पहले फील्डिंग करते चाहते थे रोहित

टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा का कहना था, कि वह पहले फील्डिंग करते. वह इसका आधार यहां पहले खेलने के अपने अनुभव को देते हैं, क्योंकि रोशनी में बल्लेबाजी करना आसान था।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग 11

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह बताया कि इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है।

कैसी है दुबई की पिच?

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ने हाल ही में ILT20 की मेज़बानी की, और इस कारण से सतह से स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। भारत ने अपनी टीम में 5 स्पिनर शामिल किए हैं और दुबई पहुंचा है। हालांकि, पिच क्यूरेटर का कहना है कि सतह पेसरों और स्पिनरों दोनों को सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, शाम के समय ओस का असर बड़ा हो सकता है।

क्या जडेजा बाहर?

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम बांग्लादेश मैच में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविंद्र जडेजा को आज की प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है। बांग्लादेश के स्क्वॉड में ज्यादा लेफ्ट हैंडर्स होने के कारण, रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

आज से शुरु भारत का खेल

टीम इंडिया आज, गुरुवार 20 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का पहला मैच आज दुबई में होगा, जो बहुत ही रोमांचक हो सकता है।

Related Posts

Champions trophy final 2025 किसके सर सजेगा ताज कौन होगा जीत का हकदार क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

Champions trophy final 2025 किसके सर सजेगा ताज कौन होगा जीत का हकदार क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

March 9, 2025
Next Post
Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

Parvesh Verma

परवेश वर्मा बने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को दी थी मात

UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India