बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Railways News : AC कोच में नियम और हुए सख्त,वेटिंग टिकट पर ट्रेन के यात्रा करने पर कितना लग सकता है जुर्माना

अगर आपके पास कन्फर्म टिकट नहीं है और आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है। खासकर AC कोच में नियम सख्त हैं, इसलिए यात्रा से पहले टिकट कन्फर्म जरूर करें।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 9, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Waiting Ticket Rule for Indian Railways : भारतीय रेल हर दिन लाखों यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। लेकिन कई बार यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता, ऐसे में वे वेटिंग टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

अब अगर आपके पास कन्फर्म टिकट नहीं है और फिर भी आप ट्रेन में चढ़ गए, तो आपकी जेब पर भारी जुर्माना पड़ सकता है। खासकर AC डिब्बों में ये नियम और भी सख्त हैं।

RELATED NEWS

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

जुलाई 1, 2026
Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

जून 29, 2026

वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करना अब नहीं है आसान

पहले ऐसा देखा जाता था कि लोग टिकट खिड़की से वेटिंग टिकट लेकर आराम से ट्रेन में चढ़ जाते थे, खासकर स्लीपर क्लास में। इससे उन लोगों को काफी परेशानी होती थी जिनके पास रिजर्व टिकट होता था।

रेलवे ने अब इस पर सख्ती कर दी है। यात्रियों की सुविधा और ट्रेन में भीड़ कम करने के लिए वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अब जुर्माना लगाया जाएगा।

स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट पर कितना जुर्माना?

अगर कोई यात्री स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट के साथ पकड़ा जाता है, तो उस पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ-साथ पूरा यात्रा किराया भी वसूला जाएगा। अगर आपने आंशिक दूरी का टिकट लिया है, लेकिन सफर लंबी दूरी का किया है, तो अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा।

AC कोच में नियम और भी कड़े

अगर कोई व्यक्ति थर्ड AC या सेकंड AC कोच में वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करता पकड़ा गया, तो जुर्माना और ज्यादा हो सकता है। इस स्थिति में 440 रुपये का जुर्माना और साथ ही पूरा किराया देना होगा।

TTE को यह अधिकार भी दिया गया है कि वो ऐसे यात्री को जनरल डिब्बे में भेज दे या अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतार दे। वहीं फर्स्ट क्लास में बिना कन्फर्म टिकट के सफर करने पर जुर्माना और ज्यादा हो सकता है।

जुर्माने से कैसे बचें

अगर आप ट्रेन में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका टिकट कन्फर्म हो। आरक्षित डिब्बों में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करना नियम के खिलाफ है। इससे न सिर्फ यात्रा में परेशानी होगी, बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

इन बातों रखें ध्यान

कन्फर्म टिकट के बिना आरक्षित कोच में चढ़ना मना है।

स्लीपर में पकड़े जाने पर 250 रुपये और किराया देना होगा।

AC कोच में पकड़े गए तो 440 रुपये जुर्माना और किराया भरना होगा।

फर्स्ट क्लास में जुर्माना सबसे ज्यादा होता है।

TTE आपको ट्रेन से उतार भी सकता है।

Tags: Indian Railwaystrain travel rules
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Mumbai Amritsar Express Fire: मुंबई से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने...

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Delhi Mumbai 12 Hour Train: दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

  India Hydrogen Train: भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन शुरू करने की तैयारी...

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026

Vande Bharat Free Meal Facility: देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने...

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं देने के लिए समय-समय पर नियमों में...

Next Post
Swiggy Instamart

Swiggy से ऑर्डर करो, पाओ ₹500 तक का धमाकेदार डिस्काउंट जानिए कैसे!

Vastu tips for home positivity

Vastu tips : मन हो अशांत या हो आर्थिक तंगी घर से तुरंत हटाएं इन चीज़ों को वरना आ सकते हैं संकट के बादल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist