Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

वक्फ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष वक्फ के नाम पर हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है।

by Vinod
13/04/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं। बीजेपी हर हिन्दू की रक्षा करना चाहती है, इसलिए सिटीजनशिप एक्ट बनाया। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हिन्दू को भारत की नागरिकता मिले। ये बातें रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई एक जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ’महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। केंद्र पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो बाबा साहब के सपनों के पूरा किए जाने का काम शुरू हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। जबकि विपक्षी दल सिर्फ लोगों को जातियों में बांटकर, गुमराह कर हिंसा फैलाने का कृत्य कर रहे हैं। वक्फ के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। हिंसा करवाई जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मुर्शिदाबाद हिंसा का मुद्दा भी उठाया। सीएम योगी ने कहा कि वक्फ के नाम पर जमीन लूटी गई, लाखों एकड़ जमीन पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि हमें आश्चर्य होता है कि यह (पश्चिम बंगाल) वही राज्य और देश है, जहां वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया था। अब जब वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है और इस पर कार्रवाई की जा रही है, तो इसके खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 3 हिंदुओं की निर्मम हत्या हुई है। उनके घरों से बाहर खींचकर, उनकी हत्या की गई है। ये कौन लोग हैं? ये वहीं दलित, वंचित और गरीब हिंदू हैं, जिन्हें इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ संशोधन में भी ये लोग वहीं हिंसा कर रहे हैं, धमकी दी जा रही है, अव्यवस्था पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इन्हें भय है कि लैंड अगर राजस्व के खाते में वापस आएगी तो गरीबों को मिलेगी। अस्पताल बनेंगे, मेडिकल कॉलेज, शिश्रा के अच्छे केंद्र बनेंगे। गरीबों और वंचितों को वहां पढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इसलिए ये लोग इसे आगे नहीं बढ़ाने दे रहे। बंगाल की सरकार दंगाईयों से निपटने में नाकाम रही। ममता बनर्जी अगर चाहती तो हिन्दुओं की हत्या रूक सकती है। पर ऐसा नहीं हुआ। बंगाल में हालात खराब हैं। खुद सरकार के मंत्री लोगों को वक्फ के नाम पर फड़का रहे हैं। मुख्यमंत्री भी बयानबाजी कर रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 3 साल पहले राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व क्ळच् बृजलाल ने एक पुस्तक लिखी थी। वह पुस्तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और आजादी के समय 2 महान दलित योद्धाओं के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित थी। एक तरफ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर थे और दूसरी तरफ थे योगेंद्र नाथ मंडल… योगेंद्र नाथ मंडल ने पाकिस्तान का समर्थन किया था लेकिन वे एक वर्ष भी वहां नहीं रह पाए थे। योगेंद्र नाथ मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेशी हिंदू भुगत रहे हैं। बांग्लादेश में रहने वाले सभी प्रताड़ित और पीड़ित हिंदू दलित हैं। कांग्रेस, सपा और टीएमसी में से किसी राजनीतिक दल ने उनके(बांग्लादेशी हिंदू) पक्ष में आवाज नहीं उठाई थी। उनके हक में आवाज केवल बीजेपी ने उठाई।

बता दें, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। इसमें अबतक 3 लोगों की मौत हुई है। बंगाल पुलिस ने मामले में 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। मुर्शिदाबाद में धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस के अलावा अर्धसैनिकबलों के जवानों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है।

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

November 22, 2025
Next Post
Ambedkar Jayanti 2025

Ambedkar Jayanti 2025 : दिल्ली में कल क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? जानें सभी अहम जानकारी

Babu Gulab Ray Hindi literature contribution

Death Anniversary : हिंदी के महान लेखक बाबू गुलाबराय को श्रद्धांजलि,जिन्होंने हिंदी को विचारों की भाषा बनाया

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

POPULAR POST

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India