शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

एनसीआर में मौसम का कहर! अगले 3 दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते रविवार को जहां 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं आगामी तीन दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही रुख बरकरार रहने के आसार हैं।

by Gulshan
जून 2, 2025
in Breaking, दिल्ली, राष्ट्रीय
New Delhi, Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते रविवार को जहां 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं आगामी तीन दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही रुख बरकरार रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 2 जून से 4 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। नमी (ह्यूमिडिटी) 56 से 98 प्रतिशत तक रह सकती है।

RELATED NEWS

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026
UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

जुलाई 24, 2026

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी 

मौसम विभाग ने “थंडरस्टॉर्म विद रेन” यानी गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। 3 जून को भी तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है। इस दिन भी तेज हवाओं के साथ बिजली और बारिश की संभावना है। उसके बाद 4 जून को तापमान 36 डिग्री और 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इन तीनों दिनों के लिए विभाग ने खास चेतावनी जारी की है कि “थंडरस्टॉर्म एकांपनीड विद लाइटनिंग एंड गेस्टी विंड्स (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा)” यानी तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज का क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ग्लेन…

ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि बीते रविवार को आए तूफान ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया था। 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई जगहों पर पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभे गिरा दिए और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर डाला। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। 5 जून से मौसम थोड़ा सामान्य होने के संकेत हैं। इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन” की संभावना तो है, लेकिन मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

6 जून और 7 जून को कैसा रहेगा आसमान ? 

6 जून और 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री और 39 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इन दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों, बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। साथ ही, तेज आंधी के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। एनसीआर के नागरिकों को आने वाले तीन दिनों तक सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रशासन की ओर से भी राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Tags: weather update
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP Heavy Rain Red Alert

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्रालय ने किया कौन सी प्रतियोगिता का ऐलान कितना मिलेगा पुरस्कार और ख़ास मौक़ा

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्रालय ने किया कौन सी प्रतियोगिता का ऐलान कितना मिलेगा पुरस्कार और ख़ास मौक़ा

आकाश आनंद पर मायावती का उमड़ा प्यार, जानिए बीएसपी चीफ ने किसे कहा ‘बरसाती मेढ़क’

आकाश आनंद पर मायावती का उमड़ा प्यार, जानिए बीएसपी चीफ ने किसे कहा ‘बरसाती मेढ़क’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist