शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), 2 एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

by Vinod
नवम्बर 10, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पुलिस का ऑपरेशन जयचंद जारी है। मेरठ के आतंकी के बाद अब कश्मीर की पुलिस ने बहुत बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), 2 एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

कौन है आदिल अहमद

गिरफ्तार आदिल अहमद राठर अनंतनाग का निवासी है। आदिल कश्मीर से भागकर सहारनपुर आ गया था। यहां के अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात था। राठर ने पिछले महीने सहारनपुर की एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था। कुछ दिन पहले श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए जाने से शहर में तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस ने 28 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। घटना के बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गए हैं।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

आरडीएक्स के बारे में दी जानकारी

इसी के बाद 8 नवंबर को श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग के पूर्व डॉक्टर आदिल अहमद के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू की थी। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के कई निजी अस्पतालों में काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के लोग अब सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। आदिल ने पूछताछ के बाद आरडीएक्स के बारे में जानकारी दी थी।

केस को एनआईए के हवाले

अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर ने अपने लिए अलग कमरा किराये पर लिया था, जहां हथियारों और विस्फोटक सामग्री को छिपाया गया था। यह बरामदगी अंसार गजवत-उल-हिंद नामक आतंकी संगठन से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है। जांच में पता चला है कि इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे। इनमें से दो डॉक्टरों आदिल अहमद राठर (अनंतनाग निवासी) और मुजम्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे डॉक्टर की तलाश अभी जारी है।अब इस केस को एनआईए के हवाले किया जा सकता है।

आतंकी हमले में इस्तेमाल

आदिल के बताए ठिकानें से पुलिस की टीम ने फरीदाबाद में छापेमारी की, जहां से करीब 300 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), 2 एके-47 राइफल, और कई राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह विस्फोटक सामग्री किसी बड़े आतंकी हमले में इस्तेमाल की जा सकती थी। जांच में पता चला है कि आरोपी डॉक्टर का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों से था और वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिए मददगार के रूप में काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

और इनका अंतिम टारगेट क्या था

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), हरियाणा तक कैसे पहुंचा और इनका अंतिम टारगेट क्या था। अधिकारियों के अनुसार, यह घाटी से हाल के वर्षों में बरामद सबसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक है और इसकी जांच अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, आदिल अहमद अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत था, लेकिन उसके लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उसके आतंकी संगठन जैश से संबंध होने का शक और गहरा गया था। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर आदिल अहमद ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

Tags: 300 kg of gunpowderAK 47 rifleJaish-e-Mohammedjammu and kashmirPAKISTANsaharanpurterrorist doctor Adil Ahmed
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Next Post

‘Haq’ Day 3 Collection: फिल्म ने कमाई के मामले में दर्शाई दमदार शुरुआत

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In