Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 में बताया गया कि भारत में 2015 से टीबी के मामलों में तेजी से कमी आई है। पीएम मोदी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था, समुदाय और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा।

by SYED BUSHRA
14/11/2025
India WHO TB Report progress

WHO TB Report 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत टीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगातार बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2015 से अब तक भारत में टीबी के नए मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है, जो वैश्विक कमी की दर से लगभग दोगुनी है। पीएम मोदी ने इसे दुनिया में टीबी घटने की सबसे तेज रफ्तारों में से एक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इलाज के दायरे का बढ़ना, छूटे हुए मामलों में कमी और उपचार सफलता दर में लगातार सुधार बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्यकर्मियों, आशा वर्कर्स, डॉक्टरों और सामुदायिक संगठनों के प्रयासों को दिया। पीएम मोदी ने लिखा कि देश फिट और स्वस्थ भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

टीबी के मामलों में 21% की गिरावट

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीबी के नए मामलों में 2015 से अब तक 21% की कमी देखी गई है। 2015 में जहां प्रति लाख आबादी पर 237 केस दर्ज होते थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 187 रह गई। यह कमी दुनिया की औसत गिरावट 12% से कहीं ज्यादा है। भारत दुनिया भर के कुल टीबी मामलों का लगभग 25% हिस्सा रखता है, लेकिन गिरावट की रफ्तार सबसे तेज देशों में शामिल है।

RELATED NEWS

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

June 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

January 12, 2026

इलाज कवरेज 53% से बढ़कर 92%

नई तकनीकों, गांव-स्तर तक सेवाएं पहुंचाने और सामुदायिक प्रयासों की वजह से भारत में टीबी उपचार कवरेज 2015 के 53% से बढ़कर 2024 में 92% हो गया। 2024 में अनुमानित 27 लाख मामलों में से 26.18 लाख मरीजों की पहचान हो पाई। ‘मिसिंग केसेज’, यानी जो केस रिपोर्ट नहीं होते, वह 2015 के 15 लाख से घटकर अब एक लाख से भी कम रह गए हैं। एमडीआर टीबी यानी दवा-रोधी टीबी के मामलों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं मिली है।

टीबी से मौतों में भी कमी

टीबी से मृत्यु दर में भी बड़े स्तर पर गिरावट हुई है। 2015 में प्रति लाख आबादी पर 28 मौतें होती थीं, जबकि 2024 में यह घटकर 21 रह गईं। बीते 9 सालों में सरकार ने टीबी कार्यक्रम पर होने वाले खर्च को दस गुना बढ़ाया है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 90% मरीज सफलतापूर्वक ठीक हुए हैं, जो वैश्विक सफलता दर 88% से अधिक है।

कई करोड़ लोगों की हुई जांच

दिसंबर 2024 में शुरू बड़े अभियान के तहत अब तक 19 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 24.5 लाख से अधिक टीबी मरीज मिले। इनमें 8.61 लाख लक्षणहीन मरीज शामिल थे। नी-क्षय पोषण योजना के तहत 1.37 करोड़ लोगों को 4,406 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

हालांकि भारत 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है, लेकिन ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी और फंडिंग अभी भी चुनौती बने हुए हैं। पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने यह साफ किया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह ‘विकसित भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

June 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

January 12, 2026
Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

December 19, 2025
PM Modi joins Truth Social

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल, ट्रंप और मोदी अब एक ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर,पहले पोस्ट में क्या कहा

March 17, 2025
PM Modi

कुवैत में पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत की बन सकती है नई रणनीती ?

December 22, 2024
क्या है बीमा सखी स्कीम, जिसकी लांचिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी, अब बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के मिल रही नौकरी

क्या है बीमा सखी स्कीम, जिसकी लांचिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी, अब बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के मिल रही नौकरी

December 9, 2024
73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे देश में समर्थक अलग अंदाज में मना रहे जन्मदिन!

73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे देश में समर्थक अलग अंदाज में मना रहे जन्मदिन!

September 17, 2023
विश्वकर्मा जयंती के दिन पीएम मोदी जन्मदिन, 13000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना को करेंगे लॉन्च

विश्वकर्मा जयंती के दिन पीएम मोदी जन्मदिन, 13000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना को करेंगे लॉन्च

September 4, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिलक पुरस्कार से किया सम्मानित , लिस्ट मे पीएम का नाम भी शामिल बोले शरद पवार

August 1, 2023

व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी,राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया भव्य स्वागत…

June 22, 2023
Next Post
CM Yogi govt Govt

Bihar election results: सीएम योगी की रैलियों ने किया कमाल, NDA को मिली बड़ी बढ़त

Indian Railway Kids Ticket Booking Rules

New Rules for Kids: क्या है बच्चों की टिकट बुकिंग के नए नियम, कैसे अब आसान होगी परिवारों की यात्रा

Chat GPT New Feature

अब ChatGPT में मिलेगा ग्रुप चैट का विकल्प, उपयोगकर्ता अब टीम में कर सकेंगे सहयोग

POPULAR POST

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India