शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शपथ से ठीक पहले ‘लीक’ हुआ नाम, जानिए कौन होगा दिल्ली का ‘कप्तान’ और किसे बनाया जाएगा डिप्टी सीएम

Delhi BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीट जीतकर नया कीर्तिमान गढ़ा, अब 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह होगा, सीएम की रेस में कई नाम।

by Vinod
फ़रवरी 18, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा। जनता को पीएम मोदी की गारंटियां पसंद और अरविंद केजरीवाल की सरकार का ‘तख्तापलट’ कर प्रदेश में कमल का फूल खिला दिया। 27 साल के बाद दिल्ली में बीजेपी 48 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रहे है। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ गृहण समारोह होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वही दिल्ली का ‘कप्तान’ कौन होगा, इसको लेकर मीडिया-सोशल मीडिया में कई नाम सरपट दौड़ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी दिल्ली में सीएम के साथ एक डिप्टी सीएम बना सकती है। इस रेस में चार नाम आगे बताए जा रहे हैं।

विनोद तावड़े और तरुण चुघ को बनाया गया प्रभारी

27 साल के बाद दिल्ली में कमल का फूल खिला। प्रदेश की जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। बीजेपी 48 सीटें जीतकर नया कीर्तिमान गढ़ा। 20 फरवरी की सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ गृहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। बैठक में सीएम के नाम को लेकर चर्चा होगी। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी दिल्ली में सीएम के साथ ही डिप्टी सीएम बना सकती है। वहीं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

जून 29, 2026

शपथ ग्रहण में ये दिग्गज हस्तयां होंगी शामिल 

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, एनडीए के नेता, केंद्रीय मंत्री, कॉरपोरेट जगत के उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, संत और ऋषि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि यह समारोह एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें दिल्ली के 12,000-16,000 निवासी, विभिन्न देशों के संत, ऋषि और राजनयिक शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे। सिर्फ वीवीआईपी गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा।

प्रवेश वर्मा रेस में आगे

दिल्ली के सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतारा था। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को चुनाव में हराकर एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। जानकार बताते हैं कि प्रवेश वर्मा जाट समाज से आते हैं। दिल्ली की 10 में से 10 जाट बाहूल्य सीटें बीजेपी ने जीती हैं। प्रवेश वर्मा अब तक जितने भी चुनाव लड़े, उन सभी में जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्मा के पिता भी दिल्ली के सीएम रह चुके हैं और उनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में हुआ करती थी।

अरविंद हारे बल्कि उनके तमाम विधायक भी हारे

2020 के चुनावों में अरविंद केजरीवाल जब भी किसी बीजेपी नेता को दिल्ली के मामले में बहस के लिए चैलेंज करते थे तो गृहमंत्री के सामने उनके मुकाबले के लिए मनोज तिवारी के बजाए प्रवेश वर्मा ही नजर आते। इतना ही नहीं प्रवेश वर्मा आगे बढ़कर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के इच्छा जाहिर की। जाहिर है कि गृहमंत्री अमित शाह का इस मामले में उन्हें सपोर्ट था। प्रवेश वर्मा ने कठिन मेहनत करके अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से बाहर नहीं निकलने दिया। इसका नतीजा रहा कि न केवल अरविंद हारे बल्कि उनके तमाम विधायक भी हारे।

प्रवेश वर्मा और अमित शाह की मुलाकात

नैतिक रूप से देखा जाए तो दिल्ली का सीएम बनने का पहला अधिकार प्रवेश वर्मा के पास ही है। चुनाव जीतने के तुरंत बाद प्रवेश वर्मा और अमित शाह की मुलाकात ने इस संभावना को और बल दिया। दूसरे बीजेपी के लिए प्रवेश वर्मा भविष्य में फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। क्योंकि हरियाणा , पश्चिमी यूपी और राजस्थान में जाटों को संदेश देने में वो काम आएंगे। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा को सीएम न बनाने पर जाटों को यह संदेश जाएगा कि बीजेपी वास्तव में उनकी पार्टी नहीं है।

आशीष सूद भी रेस में बरकरार

दिल्ली सीएम की रेस में आशीष सूद का नाम भी आगे बताया जा रहस है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति शुरू करने वाले आशीष सूद की आरएसएस से नजदीकियों के चलते राजनीतिक गलियारों में उनके नाम की सबसे अधिक चर्चा है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में काम किया, बाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। 2008 में उन्हें दिल्ली बीजेपी का सचिव बनाया गया और फिर महासचिव बने। इसके बाद वे एसडीएमसी के पार्षद भी रहे।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय

इंडियन एक्सप्रेस अपने सूत्रों के आधार पर लिखता है कि आशीष सूद पक्ष में यह बात जाती है कि वे दिल्ली बीजेपी के प्रमुख पंजाबी भाषी नेताओं में से एक हैं। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। वे बीजेपी के गोवा प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी भी रहे हैं। सूद को नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी करीबी माना जाता है। सूद ने इस चुनाव में जनकपुरी सीट से लगभग 19,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने 2025 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी बाहूल्य 19 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की है।

रेस में रेखा गुप्ता का नाम

भारतीय जनता पार्टी किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाकर एक तीर से कई निशाने भी लगा सकती है। सूत्रों की मानें सीएम की रेस में रेखा गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि अगर प्रवेश वर्मा, आषीश सूद में से एक सीएम बनता है तो रेखा गुप्ता को बीजेपी डिप्टी सीएम बना सकती है। रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं और वो आरएसएस से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी और 1990 के दशक के अंत में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं।

शिखा रॉय भी रेस में

ग्रेटर कैलाश से दो बार बीजेपी की पार्षद रह चुकीं शिखा रॉय भी मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम पद की रेस में हैं। 2011 में कर्फ्यू के दौरान उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने 2015 में कस्तूरबा नगर और 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। वे एसडीएमसी की स्थायी समिति की अध्यक्ष और सदन की नेता रह चुकी हैं। इसके अलावा, वे दिल्ली बीजेपी की सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर भी रही हैं।

इनका भी नाम चल रहा रेस में

हालांकि इन नामों के अलावा और भी कई नाम रेस में हैं। पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में आगे चल रहे हैं। वे नई दिल्ली नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के सीनियर नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम की भी चर्चा सीएम पद की रेस में है। उन्हें पार्टी ने राजौरी गार्डन से उम्मीदवार बनाया था। जहां उन्होंने 1800 वोटों से आम आदमी पार्टी की धनवती चन्दीला को हराया। राजौरी गार्डन पंजाबी बहुल सीट है।

Tags: amit shahAshish SoodBharatiya Janata PartyDelhi Assembly Election 2025PM Narendra ModiPravesh Vermarekha gupta
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Delhi Coaching Centres Safety Rules: दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
mahakumbh snan

Astro Tips: स्नान के समय करे इन मंत्रों का जाप, तन के साथ होगा मन भी साफ़

कहानी ‘कालिया’ बंदर की, जो इस गुनाह के चलते ‘कारागार’ में काट रहा ‘उम्रकैद’ की सजा

कहानी ‘कालिया’ बंदर की, जो इस गुनाह के चलते ‘कारागार’ में काट रहा ‘उम्रकैद’ की सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist