शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कहानी ‘कालिया’ बंदर की, जो इस गुनाह के चलते ‘कारागार’ में काट रहा ‘उम्रकैद’ की सजा

करीब आठ साल पहले कानपुर चिड़ियाघर की टीम ने मिर्जापुर से कालिया बंदर को पकड़ा था, उसे जू के बाड़े में रखा गया।

by Vinod
फ़रवरी 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। आपने मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू भैया की कहानी तो जरूर सुनी होगी और उनके दमदार किरदार को देखा होगा। लेकिन आपने मिर्जापुर के ‘कालिया’ बंदर के किस्से को नहीं सुना होगा। ‘कालिया’ बंदर भोर पहर जग जाता और सीधे शराब की दुकान पर पहुंचता। शराब पी रहे लोगों के हाथों से बोतल को छीन लेता और मौके से भाग खड़ा होता। फिर पूरी बोतल को गटक जाता। नशे में धुत होकर महिलाओं को छेड़ता तो पुरूषों को अपने नुकीले दांतों से काट लेता। कालिया का आतंक मिर्जापुर जनपद में था। ऐसे में वन विभाग और कानपुर चिड़ियाघर की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नशेड़ी बंदर को पकड़ा। उसे जू लाया गया। करीब सात से आठ सालों से वह पिंजरे के अंदर बंद है और अजीवन सलाखों के अंदर ही बंदर रहेगा।

शराब-मांस का तली था बंदर

कहानी मिर्जापुर के कालिया बंदर की है। जिसे करीब आठ साल पहले मिर्जापुर से पकड़ कर कानपुर वन्य प्राणि उद्यान लाया गया था। यह बंदर वहां के एक तांत्रिक के साथ रहता था। चूंकि तांत्रिक मांस व मदिरा का शौकीन था और बंदर को भी वही खिलाता था, इसलिए वह भी मांस और शराब का लती हो गया। इस बीच तांत्रिक की मौत हो गई। शराब और मांस मिलना बंद होने से बंदर आक्रामक हो गया। लोगों पर हमला करने लगा। चिड़ियाघर के डॉक्टर्स बताते हैं कि तांत्रिक ने बंदर का नाम कालिया रखा हुआ था। तांत्रिक ने उसे नशेड़ी बना दिया था। बंदर इस कदर शराब के प्रति लालायित था कि शराब की दुकानों में घुस जाता था। शराब लेकर जा रहे लोगों पर हमला कर बोतल छीन लेता था। उन्हें काट लेता था। मिर्जापुर में एक तरह उसका आतंक था और 250 से अधिक लोगों को काट चुका था।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

8 साल से सलाखों के पीछे है बंदर

मिर्जापुर वन विभाग और कानपुर की चिड़ियाघर की टीम ने बंदर को ट्रैंकुलाइज कर दबोचा। उसे कानपुर जू लाया गया। कानपुर जू के डॉक्टर्स बताते हैं कि इस बंदर का कानपुर में ’मिर्जा लाल मुंह वाला नाम रखा गया है। वहां इसे कलुआ कहते थे। कानपुर लाने के बाद उसे यहां अलग बाड़े में रखकर शाकाहारी खाना दिया लेकिन उसके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह अभी भी आक्रामक है और किसी को भी देखकर हमलावर हो उठता है। इसीलिए उसे बाड़े में बंद रखा जाता है। जब तक उसका स्वभाव सही नहीं हो जाता, वह बाड़े में ही रहेगा। बंदर को को शाकाहारी भोजन दिया जा रहा है। उसके स्वभाव के बारे में 2020 में शासन को पत्र लिखा गया था। फिलहाल आठ साल बीत जाने के बाद अब भी वह उतना ही खूंखार है, जितना पहले था। उसके स्वभाव में परिवर्तन नहीं आया। लिहाता अब कालिया आजीवन पिंजरे में ही रहेगा। बंदर की उम्र लगभग 11 वर्ष की हो गई है। एक बंदर की औसतन आयु 14 से 15 वर्ष तक की होती है।

महिलाओं से दुश्मनी

मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक, कालिया बंदर ने मिर्जापुर में 250 महिलाओं और बच्चों को अपने खुंखार दांतों का शिकार बनाया।यहां तक की इसने एक बच्ची की हत्या तक कर डाली थी। बंदर ने चिड़ियाघर के वन रेंजर चौहान की बेटी का पूरा गाल ही काट लिया था। डॉक्टरों का कहना है कि इसके आगे के दांत इतने खतरनाक हैं कि वह पूरा मांस ही उखाड़ लेता है। ये इतना चालाक है की खाना देने वाले पुरुष व्यक्ति से तो नाराज हो जाता है लेकिन किसी महिला को देखते ही इशारे से उनको बुलाकर काटने की कोशिश करता है। आठ साल में इसने महिलाओं और बच्चियों से अपनी दुश्मनी नहीं बदली। उनको आज भी अपना दुश्मन मानता है। कानपुर चिड़ियाघर घुमने आए एक दर्शक ने बताया कि हमने कालिया बंदर के बारे में पड़ा। बंदर को इंसान ने अपनी संगत से क्रूर बना दिया। उसको औरतों और बच्चों का दुश्मन तक बना दिया। सजा का हकदार तांत्रिक था जिसने उस जानवार की फितरत बदल दी।

शराब समझ कर पी जाता है बोतल का पानी

कालिया बंदर शराब का इस कदर लती है कि अगर उसके सामने पानी की बोतल को रख दिया जाए तो वो अपने हाथों से उसे पकड़ लेता है। शराब समझ कर बोतल के पानी को एक सांस में पी जाता है। कालिया बंदर के बारे में बताया जाता है कि वह महिलाओं को देख कर उग्र हो जाता है। जानकार बताते हैं कि तांत्रिक के पास बंदर के अलावा एक बंदरिया भी थी। बंदरियां तांत्रिक के चंगुल से भागने में कामयाब रही थी। बंदरिया के चले जाने के बाद बंदर के स्वभाव में एकाएक परिवर्तन आ गया। जानकार बताते हैं कि बंदर ने कईबार तांत्रिक को भी काटा। तांत्रिक की मौत के बाद वह आजाद हो गया और गली-मोहल्ले में आतंक मचाना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा बंदर ने महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

Tags: kanpur
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
जानिए किस जुर्म में फीमेल हाथी को दी गई सरेआम फांसी, कौन थे वो जल्लाद जिन्होंने ‘बेजुबान’ के गले में डाला फंदा

जानिए किस जुर्म में फीमेल हाथी को दी गई सरेआम फांसी, कौन थे वो जल्लाद जिन्होंने ‘बेजुबान’ के गले में डाला फंदा

Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist