World Chess Championships: भारत के डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में एक बड़ा इतिहास रचते हुए चेस के नए और सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन का ताज पहन लिया है और इस तरह उन्होंने चीन की बादशाहत को समाप्त कर दिया है। डोम्माराजू गुकेश ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड में भारतीय चेस मास्टर विश्वनाथन आनंद की बराबरी भी की है।
दरअसल वर्ल्ड चेस चैंपियन 2024 (World Chess Championships) का फाइनल मुकाबला गुरुवार को सिंगापुर में खेला गया जिसमें डी गुकेश का सामना डिफेंडिंग चैंपियन और चीन के चेस मास्टर डिंग लिरेन से था। इस खिताबी मुकाबले में डी गुकेश ने 14वीं बाजी में डिंग लिरेन को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
डिंग लिरेन के खिलाफ डी गुकेश ने काले मोहरे के साथ खेला था और उन्होंने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया हर बाजी में चीनी खिलाड़ी पर भारी पड़े। अंत में, डी गुकेश ने चीन की चेस बादशाहत को समाप्त कर दिया और वह नए वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, मंदिर-मस्जिद से जुड़े नए मुकदमे पर रोक
डी गुकेश ने की चीन की बादशाहत खत्म
डी गुकेश ने डिंग लिरेन के खिलाफ काले मोहरे से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और हर बाजी में चीनी खिलाड़ी पर दबदबा बनाया। अंत में, गुकेश ने चीन की बादशाहत को समाप्त करते हुए वर्ल्ड चेस चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ, 18 साल के डी गुकेश शतरंज की दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन बन गए हैं।
इसके अलावा, वे एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड में विश्वनाथन आनंद के क्लब का हिस्सा भी बन गए हैं। दरअसल, गुकेश वर्ल्ड चेस चैम्पियन बनने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं, जबकि विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय खिलाड़ी थे। आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।

















