नई दिल्ली: नेहा मलिक (Neha Malik) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उनकी फैन फोलोइंग सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही नहीं है बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जाता है।
नेहा आए दिन अपने सेक्सी अवतार से सोशल मीडिया पर खलबली मचाती रहती हैं। उनके फैंस उनके आने वाले नए फोटोशूट का इंतजार करते रहते हैं कि इस बार नेहा क्या नया पोस्ट करने वाली है।
हाल ही में नेहा मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में नेहा दुबई की सड़कों पर फोटोशूट कराते हुए दिखाई दे रही हैं।
दुबई में भी नेहा का ग्लैमरस अवतार साफ नज़र आ रहा है। टू पीस में नेहा को विदेशी सरजमीं पर भी हुस्न के जलवे बिखेरते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरों में उन्हें एक से बढ़कर एक पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, You really glow differently when you loved correctly. बताते चलें उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और उनके चाहने वाले फोटोज पर तरह-तरह के कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।