Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

‘नौ दिन के नवरात्र व्रत से अच्छा है नौ दिन भारतीय संविधान पढ़ें महिलाएं’ नसीहत देने वाला गेस्ट प्रोफेसर University से बर्खास्त

Anu Kadyan by Anu Kadyan
September 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, बड़ी खबर, वाराणसी
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वाराणसी। मां दुर्गा के नवरात्र चल रहे है। मां के भक्तों में जोश और उत्साह है। कोई पहला और आखिरी नवरात्र रखता है, तो कोई एक वक्त भोजन करता है, वहीं बहुत से ऐसे भी है जो पूरे नौ दिनों तक देवी का उपवास करते है। इन्हीं सब के बीच वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक गेस्ट प्रोफेसर मिथिलेश गौतम ने सोशल मीडिया पर मां शक्ति की आराधना और पर्व को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की दी थी। जिसके बाद बवाल शुरू हो गए। गेस्ट प्रोफेसर मिथिलेश गौतम के आपत्तिजनक पोस्ट के बाद छात्रों ने नाराजगी जाहिर की। मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की और इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद मिथिलेश गौतम विश्वविद्यालय से बर्खास्त कर दिया है।

Uttar Pradesh | Mithilesh Gautam, a guest lecturer at Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith in Varanasi, has been dismissed by the University & prohibited to enter the University campus after his Facebook post on fasting during #Navratri pic.twitter.com/ImbCrk5nk5

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 30, 2022
दरअसल मितिलेश गौतम ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘महिलाओं को नौ दिन के नवरात्र के व्रत रखने से अच्छा है कि नौ दिन भारतीय संविधान और हिंदू कोड बिल पढ़ लें, इससे उनका जीवन गुलामी और भय से मुक्त हो जाएगा, जय भीम’। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पहले कई यूजर्स ने मिथिलेश गौतम को इसका जवाब दिया। लेकिन इसके बाद छात्रों ने बुधवार को सड़कों पर उतर कर इसका जोरदार विरोध किया। गेस्ट प्रोफेसर मिथिलेश गौतम के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट से हैं।

जानकारी के अनुसार मिथिलेश गौतम ने फेसबुक पर अरुण प्रताप यादव नाम के व्यक्ति की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर किया था। इस पोस्ट में मां दुर्गा के साथ ही महिषासुर को लेकर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के साथ ही मिथिलेश गौतम ने नवरात्र में व्रत रखने वाली महिलाओं को भी नसीहत दी। हालांकि पोस्ट के बाद हुए हंगामे को देखते हुए मिथिलेश गौतम विश्वविद्यालय से बर्खास्त कर दिया है।

ये भी पढ़े-Navratri 2022: मां स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्रि का पांचवा दिन, ऐसे पूजा करने से होगी यश और धन की प्राप्ति

RELATED POSTS

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

November 2, 2025
Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

October 24, 2025
Tags: guest professorindian Constitutionnavratri 2022News1IndiaUP NewsVARANSI
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

UP News

UP News : योगी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, सभी EV खरीदारों को रिफंड होगा रोड टैक्स, देखें क्या कहते हैं नियम ?

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को...

UP News

छठ के पवित्र त्योहार से महकेगा यूपी का नोएडा, 25 हजार लीटर के साथ हुआ खास इत्र का इंतज़ाम

by Gulshan
October 17, 2025

UP News : छठ महापर्व की तैयारियाँ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ज़ोरों पर हैं। चेरी काउंटी सोसाइटी के समीप नेफोवा...

Next Post

Munawar Faruqui: हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले फारुकी दिखें हिन्दू लड़कियों के साथ गरबा खेलते, भड़की जनता

साढ़े पांच साल में पांच लाख युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ा: CM योगी आदित्यनाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version