गालीबाज श्रीकांत त्यागी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल श्रीकांत त्यागी नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज करने के आरोप में दो महिने से जेल में बंद थे। लेकिन अब आरोपी श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत दे दी है। बता दें कि 23 अगस्त नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें श्रीकांत त्यागी महिला से अभद्रता करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
वहीं इसी बीच त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि ‘हमें पहले दिन से ही विश्वास था कि न्यायपालिका से न्याय मिलेगा।’ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी है। जिसपर उसकी पत्नी ने खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि मेरे पति निर्दोष हैं। बता दें कि 5 अगस्त को नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी से श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला से अभद्रता करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके श्रीकांत की 3 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही उस गिरफ्तार कर लिया था।
लेकिन अब श्रीकांत त्यागी की बड़ी राहत देते हुए उस कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसकी खुशी में पत्नी अनु त्यागी सहित बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।