सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Noida Forced Conversion Case:शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला,तीन आरोपित गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कर निकाह कराने का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और दो की तलाश कर रही है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2025
in क्राइम, नोएडा
forced conversion case in noida today
Share on FacebookShare on Twitter

Forced Conversion Case: फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कर निकाह कराने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाली। इसके बाद पुलिस ने महिला को चेन्नई से बरामद कर सोमवार को हाईकोर्ट में पेश किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो आरोपितों की तलाश जारी है। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी और धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों में काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन समेत दो की तलाश की जा रही है। महिला के परिजन पहले भी 2022 में गुमशुदगी और 2024 में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर कर चुके थे।

क्या है मामला

महिला की शादी 2018 में कानपुर देहात के एक गांव में हुई थी। 2019 में उसका एक बेटा भी हुआ। पति से मनमुटाव के चलते वह 2021 में मायके आकर रहने लगी और नोएडा सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगी। यहां उसकी जान-पहचान गाजियाबाद के बहलोलपुर निवासी राजा मियां उर्फ एहसान से हुई, जो बाद में घनिष्ठता में बदल गई।

RELATED NEWS

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: मदद के बहाने नाबालिग को बस में बैठाया, 47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

अगस्त 31, 2026
: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

जुलाई 3, 2026

बिना तलाक हुई शादी

रक्षाबंधन के बाद महिला अचानक लापता हो गई। परिजनों ने राजा पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। 22 अगस्त को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। पुलिस की छानबीन के बाद 5 सितंबर को चेन्नई से महिला को राजा मियां के साथ बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि महिला का जबरन निकाह कर दिया गया था। निकाह से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को मिले। राजा की मां, पिता और भाई ने महिला को उसके पिता और भाई के रूप में पेश किया, जबकि उसका अपने पति से तलाक नहीं हुआ था।

पहले भी हो चुकी है गायब

पुलिस ने बताया कि पहले भी महिला लापता हो चुकी है। 2022 में उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय महिला को पुलिस ने उसके ससुराल छोड़ दिया था। बाद में वह फिर मायके आकर रहने लगी। जुलाई 2024 में फिर से लापता होने पर परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने कहा कि महिला को हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना समाज में जागरूकता बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाने का उदाहरण बन गई है।

Tags: court caseforced conversionwomen safety
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: मदद के बहाने नाबालिग को बस में बैठाया, 47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: दिल्ली में 4 अगस्त की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित...

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

Lucknow Crime Against Women

Lucknow Crime : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों ने बदसलूकी का मंसूबे किया नाकाम, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Lucknow Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना...

Blinkit Controversy: किसकी हरकत से दहली महिला सुनाई आपबीती, सोशल मीडिया पर किस पर उठे सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल

Blinkit Controversy: किसकी हरकत से दहली महिला सुनाई आपबीती, सोशल मीडिया पर किस पर उठे सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Next Post
Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

SSC CGL

SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist