गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा में GBU छात्र को प्रदर्शन में शामिल होने पर 5 लाख रुपये के मुचलके का नोटिस देने वाले कार्यकारी मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल ने अधिकारी के सस्पेंशन की जानकारी दी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया था। इसमें छात्र से 5 लाख रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा गया था।

इसके साथ ही 5-5 लाख रुपये की रकम वाले दो जमानतदारों की भी मांग की गई थी। नोटिस में आरोप लगाया गया था कि छात्र दूसरे विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसा रहा था और इससे शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

RELATED NEWS

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

सितम्बर 10, 2026
Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

सितम्बर 9, 2026

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नोटिस को छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई।

कोर्ट ने सवाल किया कि जब सुप्रीम कोर्ट पहले ही छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दे चुका था, तो कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने इसके बावजूद नोटिस कैसे जारी कर दिया।

सीजेआई ने इस पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पूछा कि मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की। अदालत ने मामले में अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने की बात भी कही।

मजिस्ट्रेट पर हुई कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस मामले में नया अपडेट सामने आया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि छात्र को नोटिस जारी करने वाले कार्यकारी मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर दिया गया है।

यानी सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बीच प्रशासन ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस ने भी विवाद बढ़ने के बाद नोटिस वापस ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को गलत तरीके से जारी किया गया नोटिस रद्द कर दिया गया था।

पुलिस रिपोर्ट पर हुई थी कार्रवाई

पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 126 और 135 के तहत कार्रवाई शुरू की थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि छात्र दूसरे छात्रों को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा था। इसी आधार पर उससे शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरने को कहा गया था। हालांकि, छात्र ने इन आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह लंबे समय से यूनिवर्सिटी नहीं गया था।

नोटिस वापस लेने के बाद भी सवाल

पुलिस ने नोटिस वापस ले लिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला उठने के बाद विवाद खत्म नहीं हुआ। अदालत में यह सवाल सामने आया कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाई थी, तो उसके बावजूद ऐसा नोटिस क्यों जारी किया गया। अब मजिस्ट्रेट के सस्पेंशन के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

Tags: GBU StudentNOida NewsSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Rajpal Yadav Supreme Court:  सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्देश दिया कि राजपाल यादव को निर्धारित...

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In