शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत हुई। FIR में आरोप है कि जलने की बदबू की सूचना के बावजूद बस नहीं रोकी गई। चालक-परिचालक के रवैये पर भी गंभीर सवाल हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026
in नोएडा
Raj Kalpana Travels Bus Fire
Share on FacebookShare on Twitter

Raj Kalpana Travels Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत के मामले में दर्ज FIR से हादसे से पहले की घटनाओं की जानकारी सामने आई है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार के मुताबिक, यात्रियों ने बस के ड्राइवर कैबिन की तरफ से जलने जैसी बदबू आने की जानकारी चालक और परिचालक को दी थी।

FIR में आरोप लगाया गया है कि सूचना मिलने के बावजूद बस को तत्काल रोककर जांच नहीं की गई। हादसा 23 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग में किलोमीटर 33 के पास हुआ।

RELATED NEWS

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

सितम्बर 25, 2026
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा बस हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा बस हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

सितम्बर 24, 2026

बस में 30 से 35 यात्री

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह रात करीब 9 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस नंबर BR32PA8647 में सवार हुए थे। उन्हें राठ जाना था। FIR के अनुसार, बस में उस समय करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे।

करीब ढाई घंटे बाद ड्राइवर कैबिन की तरफ से जलने जैसी गंध आने लगी। कुछ यात्रियों ने चालक और परिचालक को इसकी जानकारी दी। शिकायत में आरोप है कि चालक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कथित तौर पर कहा कि बस में ऐसी बदबू आती रहती है।

आग लगने से मची चीखपुकार

FIR में आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ड्राइवर सीट के पास अचानक तेज आग की लपटें निकलने लगीं। यात्रियों ने चालक से बस रोकने को कहा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उस समय चालक और परिचालक कैबिन में बीड़ी या सिगरेट पी रहे थे।

शिकायत के मुताबिक, चालक और परिचालक कथित तौर पर यात्रियों को धमकाते हुए कह रहे थे कि बस नहीं रोकेंगे। इसके बाद आग तेजी से बस के दूसरे हिस्सों तक पहुंच गई और अंदर धुआं भर गया।

कई यात्री बस में फंसे

बस रुकने के बाद सुनील कुमार और दूसरे यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्री खिड़कियों और दरवाजे के रास्ते बाहर निकल गए, जबकि कई लोग आग और घने धुएं के कारण अंदर फंस गए।

हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे। घायलों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल, जेवर ले जाया गया। इस हादसे में कुल 9 यात्रियों की मौत हुई है।

बस पर थे 19 चालान

हादसे के बाद बस के पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस पर 19 चालान दर्ज थे और इन पर कुल 1.75 लाख रुपये का जुर्माना बना था।

FIR में दर्ज आरोप अब हादसे से पहले चालक और परिचालक को दी गई चेतावनी, बस रोकने में कथित देरी और आग फैलने के दौरान यात्रियों के सामने आई परिस्थितियों की जांच का हिस्सा हैं। पुलिस की जांच में इन आरोपों और हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि महत्वपूर्ण होगी।

Tags: "Bus fireNOida NewsYamuna Expressway
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Jewar Sleeper Bus Fire: महोबा जा रही स्लीपर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने से 9 यात्रियों की मौत...

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा बस हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा बस हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग में 9 यात्रियों की...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Next Post
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In