गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘पहले बिल्डर, अब NBCC ने ठगा’ NBCC के खिलाफ आम्रपाली लेजर वैली के फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर वैली प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार, 4 मई 2025 को नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

by Akhand Pratap Singh
मई 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर वैली प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार, 4 मई 2025 को नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए खरीदारों ने नारेबाजी की और बैनर लहराए जिन पर लिखा था, “हक हमारा, घर हमारा, NBCC कब होगा वादा पूरा तुम्हारा।” खरीदारों का आरोप है कि वर्षों पहले बुक किए गए फ्लैट्स का कब्जा अब तक नहीं मिला जिससे उनका भरोसा टूट चुका है।

मार्च 2025 का वादा टूटा

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

अगस्त 31, 2026

खरीदारों का कहना है कि NBCC ने मार्च 2025 तक फ्लैट्स का कब्जा देने का वादा किया था लेकिन अप्रैल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 के बाद से प्रोजेक्ट में निर्माण की गति बेहद धीमी हो गई है। एक खरीदार दीपक शर्मा ने कहा, “NBCC बार-बार समयसीमा देता है लेकिन कोई वादा पूरा नहीं होता। हमारा धैर्य अब जवाब दे रहा है।” इस प्रोजेक्ट में करीब 2000 फ्लैट्स हैं जिनके हजारों परिवार अपने घर का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर

आम्रपाली के घर खरीदारों ने किया प्रदर्शन

NBCC और गौर संस के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

NBCC और गौर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

NBCC और गौर की मिलीभगत की CBI से जांच की मांग

कोर्ट रिसीवर ऑफिस स्टाफ के खिलाफ भी की नारेबाजी

सुप्रीम कोर्ट से दखल… pic.twitter.com/ic9gRxIvJb

— News1India (@News1IndiaTweet) May 4, 2025

किराया और EMI ने तोड़ी कमर

खरीदारों (Greater Noida) ने बताया कि वे सालों से किराया और EMI की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक खरीदार पूनम ने कहा, “पति की सैलरी किराया, EMI और बच्चों की फीस में खत्म हो जाती है। पहले अम्रपाली ने ठगा अब NBCC के अधिकारी हमें ठग रहे हैं।” कई खरीदारों ने कहा कि उनके जीवन का सपना, अपना घर, अब असंभव लगने लगा है।

यह भी पढ़े: UPSC टॉपर पूर्वा चौधरी के OBC सर्टिफिकेट पर विवाद, पिता ने दी सफाई.. सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

 NBCC को चेतावनी.. CBI जांच की मांग

खरीदारों ने NBCC को चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो वे और बड़े प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पारदर्शी अपडेट्स और नियमित निगरानी की मांग की। कुछ खरीदारों ने NBCC और ठेकेदार गौर संस की कथित मिलीभगत की CBI और ED जांच की भी मांग की। NBCC ने दावा किया कि वह खरीदारों के हितों का ध्यान रख रहा है और जल्द ही फ्लैट्स की डिलीवरी शुरू होगी। हालांकि, खरीदारों का गुस्सा और निराशा इस वादे पर सवाल उठा रही है।

Tags: Greater noidaNBCC
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Next Post
Coconut water या Sugarcane juice गर्मियों में क्या है आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद,आइए जानते हैं

Coconut water या Sugarcane juice गर्मियों में क्या है आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद,आइए जानते हैं

Mahakal temple

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में भीषण आग, गेट नंबर एक बंद, अफरा-तफरी का माहौल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In