मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NEWS1 इंडिया पर ‘ऑपरेशन बिसरख’, भूमाफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी मुहीम

ग्रेटर नोएडा में एक आशियाना हो इसका सपना कौन नहीं देखता लेकिन इस सपने की कीमत चुकाना कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है। क्योंकि ग्रेटर नोएडा में बिल्डर और भू-माफिया का ऐसा सिंडिकेट सक्रिय है जिसके आगे प्राधिकरण तक बेबस दिखता है।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 5, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ वन इंडिया, ब्यूरो रिपोर्ट: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक आशियाना हो इसका सपना कौन नहीं देखता लेकिन इस सपने की कीमत चुकाना कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है। क्योंकि ग्रेटर नोएडा में बिल्डर और भू-माफिया का ऐसा सिंडिकेट सक्रिय है जिसके आगे प्राधिकरण तक बेबस दिखता है।

आपरेशन बिसरख में न्यूज 1 इंडिया भू माफिया के ऐसे ही खेल का पर्दाफाश करेगा और बताएगा कि कैसे प्राधिकरण की जमीनों पर भू-माफिया ने बिल्डिंगें खड़ी कर ली और प्राधिकरण अपनी ही लुटती जमीनें नहीं बचा पाया।

RELATED NEWS

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

अगस्त 31, 2026
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

अगस्त 4, 2026

जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है। भूमाफियाओं का ये नारा ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बिसरख में सही साबित होता दिख रहा है। जहां बिल्डरों और भू माफिया ने ऐसा खेल खेला है कि अब प्राधिकरण को अपनी ही जमीनें लेने में पसीने छूट रहे हैं।

NEWS1 इंडिया पर बोले दादरी विधायक तेजपाल नागर

हमारे सीएम भू-माफियाओं के सख्त खिलाफ हैं- तेजपाल नागर

इसमें कार्रवाई की जा रही है-MLA तेजपाल नागर

अभी आगे और कार्रवाई की जाएगी-MLA तेजपाल नागर

‘सरकार सख्त एक्शन लेगी,कोई भू-माफिया नहीं बचेगा’@noida_authority @dmgbnagar… pic.twitter.com/YSPoszHD7P

— News1India (@News1IndiaTweet) October 5, 2024

भूमाफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी मुहीम

बिसरख में ऐसी ऐसी जमीनों पर कालोनी काट कर इमारतें खड़ी कर दी गई जिनका अधिग्रहण सालों पहले हो चुका है लेकिन प्राधिकरण जमीनों को अधिसूचित करके कुम्भकरणी नींद में सो गया और फायदा उठाया भू माफियाओं ने, जिन्होंने तो पहले नक्शों में हेराफेरी की और फिर जमीनों को बिल्डरों को बेच दिया। सोये हुए प्राधिकरण की नींद तब टूटी जब खुद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में पिटबुल ने चबा डाला 22 साल के युवक का कान, 11 घंटे चली सर्जरी में जोड़ा गया

20-22 साल पहले जिन जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया था उनमें ही भू-माफिया और बिल्डरों ने ऐसा खेल खेला कि प्राधिकरण के तोते उड़ गए हैं। जिन जमीनों को अधिग्रहीत मान कर प्राधिकरण के अधिकारी चैन की नींद सो रहे थे उन जमीनों पर इमारतें आबाद हो चुकी है। इस तरह का सबसे बड़ा खेल बिसरख इलाके में हुआ है। इसमें से एक खसरा न 773 की कहानी आपको बताते हैं।

क्या प्राधिकरण भी है शामिल?

लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। भू माफिया की निगाह इस जगह पर जमी हुई थी। लिहाज़ा इसके बाद शुरू हुआ नक्शों में हेराफेरी का खेल और बताने की जरूरत नहीं कि नक्शों की हेराफेरी बगैर प्राधिकरण में बैठे लोगों की मदद के मुमकिन नहीं है। जो लोग यहां मुआवजा पा चुके थे उनकी भी जमीनों को नक्शे में दूसरी जगह दिखाकर उनकी रजिस्ट्री करा दी गई और फिर इन जमीनों को बिल्डरों को बेच दिया गया।

बिल्डरों ने जमीनें पाते ही उस पर बिल्डिंगें खड़ी कर दी और फ्लैट बेच भी दिए। कहना ग़लत नहीं होगा कि बिसरख में जो भी खेल हुआ है वो केवल बिल्डरों और भू माफिया के गठजोड़ का नतीज़ा भर नहीं है बल्कि इसमें प्राधिकरण के लोगों की मिलीभगत भी है। ऐसे में देखना होगा कि जांच में सिर्फ छोटी मछलियां ही फंसती है या बड़े मगरमच्छों पर भी शिकंजा कसता है।

Tags: Greater noidaOperation Bisrakh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

Greater Noida Farmers Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को छह जिलों...

Next Post
कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं दे पाएंगी BJP को टक्कर… चुनावी रैली में सैनी ने किया तीखा हमला

कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं दे पाएंगी BJP को टक्कर... चुनावी रैली में सैनी ने किया तीखा हमला

Baghpat

Baghpat : सोने के गहनों के लिए मां-बाप के साथ मिलकर भाई ने की बहन की हत्या, हुआ खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In